फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Broken statues in the temple, people created ruckus

Moradabad News: मंदिर में खंडित की मूर्तियां, लोगों ने किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 03:32 AM IST
विज्ञापन
Broken statues in the temple, people created ruckus
मुरादाबाद। कोतवाली क्षेत्र में वल्लभ मोहल्ले में मंगलवार देर रात असामाजिक तत्वों में मंदिर में मूर्तियां खंडित कर दीं। बुधवार सुबह लोग पूजा-अर्चना करने पहुंचे तो इस घटना की जानकारी हुई। कुछ ही देर में लोग मौके पर जुट गए और उन्होंने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली के चौराहा गली निवासी पुष्पराज ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि वह रोज की तरह बुधवार सुबह साढ़े छह बजे वल्लभ मोहल्ला स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचा करने पहुंचे, तब उन्होंने देखा कि मंदिर में मूर्तियां खंडित हैं। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में मोहल्ले के अन्य लोग भी आ गए। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मूर्ति खंडित किए जाने की जानकारी मिलने पर शिव सेना के जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा अन्य पदाधिकारी के साथ मंदिर पहुंच गए। उन्होंने हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वीरेंद्र अरोड़ा ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि पुलिस इसे चोरी की घटना बता रही है, जबकि असामजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। अगर पुलिस आराेपियों को नहीं गिरफ्तार किया तो शिवसेना आंदोलन करेगी। सीओ कोतवाली सुनीता दहिया ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed