फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bride says groom I belong to someone else On wedding night in Amroha Husband divorce her 12 days marriage

UP: सुहागरात पर दुल्हन की ये बात सुन भड़क गया दूल्हा... दे दिया तलाक; युवती बोली- मैंने तो सिर्फ इसलिए की शादी

Thu, 17 Oct 2024 03:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Oct 2024 03:12 PM IST
सार

अमरोहा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। शादी के 12 दिन बाद दूल्हे ने दुल्हन को तलाक दे दिया। दुल्हन ने सुहागरात पर ही दूल्हे से कहा था कि मैं किसी और की हूं। 

विज्ञापन
bride says groom I belong to someone else On wedding night in Amroha Husband divorce her 12 days marriage
bride - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। शादी के 12 दिन बाद ही दुल्हन की हरकत पर पति ने तीन तलाक दिया है। पति के अनुसार, सुहागरात पर ही दुल्हन बोलीं- कि मैं किसी और की हूं। उसी के साथ रहूंगी। मामला शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन


मामला अमरोहा नगर के एक मोहल्ले का है। मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने जिद करने पर आनन-फानन अपनी बेटी की शादी करीब 12 दिन पहले शहर के ही रहने वाले एक युवक के साथ की थी।
विज्ञापन


शहर के एक बैंक्वेट हॉल में रिश्तेदारों और परिचितों की बड़ी दावत भी की थी, लेकिन बेटी की हरकत ने जो कर दिखाया उससे हर कोई अचंभित रह गए। 

दरअसल, युवती को दुल्हन के जोड़े में सजा-धजा देखने और विदाई का फोटो शूट कराने का जुनून सवार था। अपने इसी शौक को पूरा करने के लिए उसने पिता से शादी कराने की जिद की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विदाई के बाद जोड़े में जेवरों से लदी दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो उसने पहली ही रात में पति ने साफ कह दिया कि उसका प्यार कोई और है। उसने तो शादी तो सिर्फ खुद को दुल्हन के तौर देखने और फोटो शूट कराने के लिए की थी। 

 

सुहागरात में दुल्हन के मुंह से यह बात सुनकर दूल्हे के पांव तले जमीन खिसक गई। पति-पत्नी के बीच चल रहा विवाद बढ़ा तो परिजन भी कमरे में पहुंच गए। दुल्हन ने साफ कहा कि उसे फौरन तलाक चाहिए। खुद के साथ हुए इस फरेब पर दूल्हे के होश उड़ गए। उसने तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed