फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bride's father's bag stolen from wedding ceremony

शादी समारोह से दुल्हन के पिता का बैग चोरी, होटल मालिक, मैनेजर और कर्मचारी पर केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jul 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Bride's father's bag stolen from wedding ceremony
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र स्थित होटल में आयोजित शादी समारोह में दुुल्हन के पिता का बैग चोरी हो गया। बैग में 55 हजार की नकदी और 25 हजार के उपहार थे। इस मामले में होटल मालिक, मैनेजर और एक कर्मचारी के खिलाफ शक में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कटघर थानाक्षेत्र के कटघर बीच नई बस्ती निवासी दिनेश कुमार सिंह रोडवेज विभाग से टीआई के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि 26 जून को उनकी बेटी काजल की शादी थी। शादी समारोह दिल्ली रोड स्थित होटल मधुरम हेरिटेज में आयोजित किया गया। दिनेश कुमार ने बताया कि रात करीब साढ़े दस बजे वह बारात का स्वागत कर रहे थे। उन्होंने अपना बैग पास में ही पानी की टंकी पर रख दिया था। इसी दौरान किसी ने बैग चोरी कर लिया। उन्होंने इस मामले की शिकायत पुलिस से की। उन्होंने होटल मालिक प्रदीप शुक्ला, मैनेजर नूर और कर्मचारी शमशाद शक जताया है। सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि होटल मालिक, मैनेजर और एक कर्मचारी के खिलाफ शक में केस दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed