फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bride refused to marry on wedding day in Amroha

फेरों से पहले सामने आई दूल्हे की सच्चाई: खाने की टेबल पर लड़के ने खोया आपा, दुल्हन ने शादी से किया इनकार

Tue, 16 May 2023 08:17 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 16 May 2023 08:17 PM IST
सार

सोमवार रात को बरात आई थी। एक बैंक्वट हाल में शादी कार्यक्रम चल रहा था। सुबह खाना खाते समय दूल्हे की हरकत की जानकारी दुल्हन को हुई तो उसने शादी से साफ इनकार कर दिया।

विज्ञापन
Bride refused to marry on wedding day in Amroha
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमरोहा में नशे में धुत दूल्हे की हरकत के कारण दुल्हन ने शादी करने से इनकार कर दिया। गुस्साए घरातियों ने दूल्हे व उसके परिजनों को बंधक बना लिया। पंचायत में दुल्हन ने कहा कि वह शराबी दूल्हे से शादी नहीं करेगी। समझौता होने के कारण मामले में पुलिस ने कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है। दूल्हा बिना दुल्हन के बरात लेकर लेकर चला गया।

विज्ञापन

ये मामला थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव का है। यहां पर रहने वाले व्यक्ति ने बेटी का रिश्ता जनपद बिजनौर के थाना चांदपुर के गांव निवासी युवक के साथ किया था। दुल्हन पक्ष ने दहेज के रूप में 12 लाख रुपये व कार पहले ही दूल्हा पक्ष को दे दी थी। सोमवार रात को बरात आई थी। अमरोहा-धनौरा रोड स्थित एक बैंक्वट हाल में शादी कार्यक्रम चल रहा था। अधिकांश बराती व मेहमान खाना खाकर रात 12 बजे तक चले गए थे, लेकिन दूल्हा व उसके दोस्त बरात चढ़त में लगे रहे। बैंड बाजे के साथ नाच-गाना चलता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान दूल्हा भी नशे में था। लगभग तीन बजे जयमाला का कार्यक्रम हुआ तो भी दूल्हा ने नशे की हालत में रस्म पूरी की। इसके बाद भी दुल्हन व उसके परिजन बर्दाश्त करते रहे। जयमाला के बाद भी दोस्तों ने दूल्हा को बग्गी पर बैठा दिया तथा बरात चढ़ाने लगे। नशे के कारण दूल्हे से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। तड़के पांच बजे दुल्हन के भाई के मान-मनौव्वल करने पर दूल्हा व उसके दोस्त खाना खाने बैठे तो वहां दूल्हे ने खाने से भरी टेबल को पलट दिया। बस फिर क्या था गुस्साएं दूल्हे व उसके दोस्तों ने दुल्हन के भाई के साथ गाली-गलौज की। बात बढ़ी तो सारे मामले की जानकारी दुल्हन को हुई। 

विज्ञापन

होने वाले पति को नशे की हालत में देख कर उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। उधर दूल्हा भी शादी न करने की जिद पर अड़ गया। नतीजतन दूल्हा, उसके दोस्त व परिजनों को बैंक्वट हाल में ही रोक लिया गया। मंगलवार सुबह दोनों पक्षों के लोगों की पंचायत बैठ गई। किसी ने सूचना पुलिस को दे दी। मूंढ़ाखेड़ा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोपहर तक दोनों पक्षों में क्षेत्र के लोगों ने समझौता करा दिया। लिहाजा खर्च का लेनदेन कर दूल्हा को बगैर दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। फैसला होने के जाने के चलते फिलहाल पुलिस द्वारा कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं दुल्हन पक्ष के लोगों ने कुछ दिन बाद किसी दूसरी जगह बेटी की शादी करने की बात कही है।

विवाह के दौरान वर-वधु पक्ष के बीच विवाद हो गया था। हंगामा की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी है। यदि तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी। - सीओ सतीश चंद पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed