{"_id":"5c741cf5bdec22736c04d82f","slug":"bride-refused-to-marry-a-drunken-groom-in-sambhal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशेड़ी दूल्हे से खफा हुई दुल्हन, वापस लौटाई बरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशेड़ी दूल्हे से खफा हुई दुल्हन, वापस लौटाई बरात
Mon, 25 Feb 2019 10:21 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल/गजरौला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संभल/गजरौला
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 25 Feb 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
शादी का फाइल फोटो
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक शादी में जयमाला के दौरान दुल्हन के निकट पहुंचे शराबी दूल्हे को देखकर दुल्हन खफा हो गई और दूल्हा को शराबी कहते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। उसने नशेड़ी दूल्हे के साथ शादी करने से इंकार कर दिया। जिसके बाद वर पक्ष के लोगों में मायूसी छा गई। कुछ देर हुए हंगामे के बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने भी समझाने का प्रयास किया लेकिन दुल्हन टस से मस नहीं हुई। आखिरकार बरातियों को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
नगर के एक विभाग में संविदा कर्मचारी के रूप में कार्यरत एक कर्मचारी की रविवार को शादी थी। जिसके तहत उसकी बरात संभल से अमरोहा जिले के कस्बा गजरौला पहुंची थी। खुशियों के बीच दोनों पक्ष शादी के कार्यक्रम संपन्न करा रहे थे। बरात का जोरदार स्वागत हुआ। दावत के बाद जयमाल की शुरुआत हो गई। जैसे ही दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो दुल्हन के निकट पहुंचते ही शराब की गंध आने लगी। दूल्हे के नशे में होने पर दुल्हन भड़क गई। उसने उसे नशेड़ी बताते हुए शादी से इंकार कर दिया। जिसे सुनकर वर और वधू दोनों पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। आनन-फानन में जिम्मेदार लोग दुल्हन के पास पहुंचे और समझाने लगे। दूल्हे के नशेड़ी न होने का दावा किया। जिस पर दुल्हन ने मेडिकल कराके पुष्टि कराने की मांग रखी।
विज्ञापन
आखिरकार मामला पुलिस के समक्ष पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने भी दुल्हन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। हाईवोल्टेज ड्रामा सुबह चार बजे तक चलता रहा। जब दुल्हन किसी हाल में शादी करने को राजी नहीं हुई तो मजबूरन वर पक्ष को दुल्हन के बिना ही घर लौटना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर कन्या पक्ष भी दिल्ली के लिए रवाना हो गया। घटना से दूल्हा और पूरा परिवार सदमे में है। दुल्हन के शादी से इंकार करने की बात चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
दिल्ली के रहने वाले दुल्हन पक्ष ने गजरौला में रखा था शादी का कार्यक्रम
दिल्ली के रहने वाले दुल्हन पक्ष ने दूल्हा पक्ष की सहमति के बाद गजरौला के एक बैंक्वेट हॉल पर शादी का कार्यक्रम रखा था। जब दुल्हन किसी हाल में शादी करने को तैयार नहीं हुई तो दूल्हा पक्ष बरात को लेकर संभल के लिए आ गए और दुल्हन पक्ष के लोग दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
रविवार की रात को दुल्हन पक्ष के लोग आए थे। लेकिन कोई कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं मिली है। दुल्हन किसी कारणवश शादी करने को तैयार नहीं हुई। जिसके बाद बरात संभल लौट गई। -नीरज कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक गजरौला