फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bride Kept Waiting for the Wedding Procession, Nikah Had Taken Place Two Months Ago

बरात का इंतजार करती रही दुल्हन: दो माह पहले हुआ निकाह, कार-20 लाख की मांग पर नहीं आया दूल्हा

Sat, 19 Sep 2026 07:41 PM IST
Vimal Sharma संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, स्वार (रामपुर) Published by: Vimal Sharma Updated Sat, 19 Sep 2026 07:41 PM IST
सार

दो माह पहले हुए निकाह के बाद विदाई के लिए तय तारीख पर दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा। युवती पक्ष ने शिफ्ट कार और 20 लाख रुपये दहेज में मांगने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
Bride Kept Waiting for the Wedding Procession, Nikah Had Taken Place Two Months Ago
दूल्हे का इंतजार करती रही दुल्हन - फोटो : i

विस्तार

निकाह के दो माह बाद पत्नी की विदाई कराने के लिए बरात लेकर आने का वादा पूरा नहीं हुआ। तय तारीख पर दूल्हा और उसके परिजन बरात लेकर नहीं पहुंचे। परिजनों ने संपर्क किया तो दहेज में शिफ्ट कार और 20 लाख रुपये की मांग किए जाने का आरोप लगाया गया।

विज्ञापन


मांग पूरी नहीं होने पर बरात लाने से इनकार करने की बात कही गई। पीड़ित पक्ष ने मामले में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन


युवती पक्ष का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसकी जानकारी होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। बाद में दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। युवक पक्ष की सहमति के बाद करीब दो माह पहले दोनों का निकाह करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय तय हुआ था कि दो माह बाद युवक बरात लेकर आएगा और पत्नी को विदा कराकर अपने साथ ले जाएगा। तय तारीख पर युवती पक्ष ने बरात के स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली थीं। रिश्तेदार और ग्रामीण भी जुटे थे। दुल्हन के हाथों में मेहंदी लगी थी और परिजन बरात का इंतजार कर रहे थे।

देर शाम तक बरात नहीं पहुंची तो युवक पक्ष से संपर्क किया गया। आरोप है कि इस दौरान दहेज में कार और 20 लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी न होने पर बरात लाने से इनकार कर दिया गया।

इस घटनाक्रम के चलते युवती के पिता को सीने में दर्द की शिकायत हुई तो हायर सेंटर ले जाना पड़ा था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवती के साथ मारपीट की गई और उसके कपड़े फाड़ दिए गए।


गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed