फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   bride complaint to police that groom not come

एक लाख नहीं दिए तो रास्ते से ही लौट गया दूल्हा, बारात न आने पर दुल्हन पहुंची थाने

Tue, 19 Nov 2019 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 19 Nov 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
bride complaint to police that groom not come
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सिविल लाइन थानाक्षेत्र में आयोजित एक शादी समारोह में सोमवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दहेज की मांग पूरी न होने पर दूल्हा बारात लेकर नहीं आया। इससे नाराज होकर दुल्हन परिवार के साथ थाने पहुंची और पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हरियाणा के फरीदाबाद में रहने वाली महिला आठ साल के बच्चे की मां है। उसने बताया कि पति की मौत हो चुकी है। उसकी मौसी सिविल लाइन थानाक्षेत्र में रहती हैं। मौसी के घर आने वाली एक बुजुर्ग महिला और युवक ने उसकी दूसरी शादी थानाक्षेत्र में ही रहने वाले युवक से तय की थी। सोमवार को शादी का कार्यक्रम तय था। युवती के घर रिश्तेदार पहुंच गए। वह खुद दुल्हन बनी बैठी थी। शाम छह बजे के करीब रिश्ता तय कराने वाली बुजुर्ग महिला और युवक घर पहुंचे और दुल्हन के परिवार वालों से चार लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दूल्हा पक्ष ने ये मांग की है। बारात पीलीकोठी तक पहुंच गई है। अगर रुपये मिल जाएंगे तो ही बारात लेकर दूल्हा दरवाजे पर आएगा। दुल्हन पक्ष ने कहा कि इतने रुपये उनके पास नहीं हैं तो उन्होंने एक लाख रुपये की मांग की। एक लाख रुपये भी दुल्हन क परिवार वालाें ने नहीं दिए तो दूल्हा बारात लेकर नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीआरवी मौके पर पहुंची और दुल्हन को थाने ले आया गया। यहां पर उसने आरोपी दूल्हा, उसके परिवार वाले, रिश्ता तय कराने वाली बुजुर्ग महिला और युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने युवक पक्ष को फोन किया तो उन्होंने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया है। एसएचओ सिविल लाइन नवल मारवाह ने बताया कि शिकायत मिली है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed