फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brick kiln watchman on bicycle killed after being hit by Bolero

Moradabad News: बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार ईंट भट्ठा चौकीदार की मौत

Wed, 01 Jul 2026 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 01 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Brick kiln watchman on bicycle killed after being hit by Bolero
बिलारी। थाना क्षेत्र में सहसपुर मनकूला सड़क मार्ग पर मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार ईंट भट्ठा चौकीदार प्रेम सिंह ( 60) ग्राम गुलडिया की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

प्रेम सिंह बीते कई वर्षों से सहसपुर गांव के रकबे में मनकूला रोड पर स्थित ईंट भट्ठे पर चौकीदारी करते थे। मंगलवार तड़के वह रात की चौकीदारी पूरी करके अपने गांव गुलड़िया गए और वहां से नाश्ता करके वापस ईंट भट्ठे पर साइकिल से आ रहे थे। जैसे ही वह मनकूला और सहसपुर के बीच एक मैरिज हॉल के सामने पहुंचे तभी बिलारी से मनकूला की ओर जा रही तेज रफ्तार बोलेरो ने ईंट भट्ठा चौकीदार को रौंद दिया। बोलेरो की टक्कर से उसकी साइकिल पूरी तरह से टूट गई और चेहरे व सिर में गंभीर चोटें आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही भट्ठा चौकीदार के परिजन और भट्ठा स्वामी मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर बिलारी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। डायल 112 पुलिस जीप से प्रेम सिंह को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी लाया गया। यहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में ईंट भट्ठा चौकीदार की मौत हो जाने की खबर पर ग्राम गुलड़िया के ग्राम पंचायत प्रशासक आकिल हुसैन सैफी और आंबेडकर युवक संघ के पदाधिकारी डॉ कुंवर सिंह आदि ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। भट्ठा चौकीदार प्रेम सिंह की माैत से उनकी पत्नी विमला के अलावा तीनों बेटे भरत सिंह, अजय सिंह और अनिल सिंह रो रोकर बेहाल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed