{"_id":"61312e8c8ebc3ea75b224c20","slug":"brassnagri-will-be-seen-in-brass-color-city-news-mbd401317228","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द ही पीतल कलर में नजर आएंगें शहर के भवन, इमारतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द ही पीतल कलर में नजर आएंगें शहर के भवन, इमारतें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पीतलनगरी के मुख्य मार्गों की इमारतें पीतल के रंग जैसे रंग में रंगी नजर आएंगी। एमडीए ने हाईवे, मुख्य मार्गों पर होने वाले निर्माण के लिए कलर कोड नियमावली लागू कर दी है। इसके अनुसार मुख्य मार्गों पर बनने वाले मकानों, दुकानों के फ्रंट पर पीतल जैसा कलर कराना होगा। इसका पालन करने की सहमति पर ही मकान का नक्शा पास होगा।
मुरादाबाद शहर की पीतल कारोबार के लिए विदेशों तक पहचान है। यहां के पीतल से बने आइटम विदेशों तक एक्सपोर्ट होते हैं। अब पीतलनगरी की यह पहचान शहर की इमारतों में भी झलकेगी। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव सर्वेश गुप्ता ने बताया कि हाईवे, मुख्य मार्गों पर बने मकानों और दुकानों के मालिक को भवन का फ्रंट पर पीतल की तरह दिखने वाला कलर कराना होगा। निर्माण का नक्शा पास कराने के दस्तावेजों में भी इस बात का उल्लेख होगा और आवेदक को इस पर सहमति देनी होगी। इसके बाद ही उनका नक्शा पास किया जाएगा। इसके अलावा रोड पर बनाए जाने वाले मकान भी एक सीध में होंगे। सचिव के अनुसार शासन स्तर से ही यह नियमावली बनी है। इसलिए शहर के मुख्य मार्गों पर बनी इमारतों के फ्रंट पर पीतल जैसा रंग कराया जाएगा, ताकि शहर की पहचान यहां की इमारतों से भी झलके।
जन सहयोग से पुराने भवनों पर भी करवाएंगे पीतल जैसा रंग
एडीएम सचिव के अनुसार हाईवे और मुख्य मार्गों पर जो मकान और दुकान आदि इमारतें पहले से बनीं हैं, उन पर भी पीतल जैसा रंग कराया जाएगा। इसके लिए नगर निगम का भी सहयोग लिया जाएगा। व्यापार संगठन और गणमान्य लोगों से बात की जाएगी और उनकी मदद से लोगों को इस बात के लिए तैयार किया जाएगा कि वे शहर की पहचान और संस्कृति को प्रभावी बनाने के लिए स्वेच्छा से अपने भवन का फ्रंट पर पीतल जैसा रंग करवाएं।
विज्ञापन
पहले चरण में शहर के तीन बाजार
इस योजना के पहले चरण में टाउन हॉल से रेलवे स्टेशन रोड, कांठ रोड और प्रिंस रोड पर दोनों तरफ बने मकानों, दुकानों के फ्रंट पर पीतल जैसा रंग कराया जाएगा।
शासन स्तर से नियमावली बनी है जिसे लागू किया जा रहा है। कुछ समय बाद इस व्यवस्था का असर नजर आएगा। दूसरे राज्य, जिलों से आने वाले शहर में प्रवेश करते ही यहां की इमारतें देख सहज ही अंदाजा लगा लेंगे कि वह पीतल नगरी मुरादाबाद में हैं । इसे जोर जबरदस्ती या सख्ती से नहीं बल्कि शहरवासियों को जोड़कर जन सहभागिता के साथ लागू किया जाएगा। मुख्य मार्ग की शहर की सरकारी इमारतों पर पीतल जैसा रंग कराया जाएगा।
आंजनेय कुमार सिंह, मंडलायुक्त