फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   brass deginer died in accident

वाहन की टक्कर से बाइक सवार डिजाइनर की मौत, दोस्त घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:33 AM IST
सार

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में लखनऊ दिल्ली हाईवे पर रविवार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।इस हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए।जबकि विकास की हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
brass deginer died in accident

विस्तार

मूंढापांडे। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में लखनऊ दिल्ली हाईवे पर रविवार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में कटघर के सूरज नगर पीतल बस्ती निवासी प्रमोद कुमार यादव (25) की मौत हो गई जबकि उसका साथी विकास घायल हो गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

प्रमोद कुमार यादव पीतल फर्म में डिजाइनर के पद पर कार्यरत था। रविवार को वह अपने दोस्त विकास के साथ बाइक से रामपुर गया था। रविवार देर रात दोनों दोस्त बाइक से घर लौट रहे थे। मूंढापांडे में टोल प्लाजा के पास किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां डाक्टरों ने प्रमोद यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि विकास की हालत नाजुक होने पर उसे रेफर कर दिया गया। मूंढापांडे थाने के प्रभारी अमित कुमार तोमर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed