{"_id":"6a2b1f6fb4ef0272ed00cf70","slug":"brass-city-to-shine-in-the-us-market-moradabad-news-c-15-1-mbd1055-923209-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अमेरिकी बाजार में दिखेगी पीतलनगरी की चमक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अमेरिकी बाजार में दिखेगी पीतलनगरी की चमक
विज्ञापन
मुरादाबाद। अमेरिका के लास वेगास में 10 से 12 अगस्त तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले सोर्सिंग एट मैजिक-2026 में जिले के निर्यातक अपने उत्पादों का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसके लिए ईपीसीएच (हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद) ने सदस्य निर्यातकों से 30 जून तक आवेदन मांगे हैं। निर्यातकों की भागीदारी बढ़ाने के लिए ईपीसीएच ने वस्त्र मंत्रालय को वित्तीय सहायता का प्रस्ताव भी भेजा है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर पात्र प्रदर्शकों को 2.50 लाख रुपये तक की प्रतिपूर्ति मिल सकेगी।
अमेरिका के लास वेगास में आयोजित होने वाला यह मेला उत्तरी अमेरिका के प्रमुख सोर्सिंग और व्यापारिक आयोजनों में गिना जाता है। इसमें दुनिया भर के खरीदार, रिटेल चेन, थोक विक्रेता, ब्रांड मालिक और डिजाइनर भाग लेते हैं। ऐसे में पीतलनगरी के पीतल, एल्युमीनियम, स्टील, लकड़ी और अन्य सजावटी हस्तशिल्प उत्पादों को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का बड़ा अवसर मिलेगा। ईपीसीएच के अनुसार, मेले में भाग लेने वाले निर्यातकों को अपने नवीनतम डिजाइन और नवाचार आधारित उत्पाद प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय खरीदारों की पसंद और बाजार की नई मांगों को समझने में भी मदद मिलेगी। यस चेयरमैन जेपी सिंह ने कहा कि अमेरिकी बाजार वैश्विक उपभोक्ता रुझानों को दिशा देने वाला बाजार माना जाता है। लास वेगास का यह मंच भारतीय हस्तशिल्प उद्योग को अपनी गुणवत्ता, नवाचार और उत्पादन क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर देगा।