फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Brahmins offered oblations in the grand ritual performed for public welfare.

Moradabad News: लोक कल्याण के लिए महायज्ञ में ब्राह्मणों ने दीं आहुतियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Brahmins offered oblations in the grand ritual performed for public welfare.
कांठ। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने रविवार को मोहल्ला विशनपुरा स्थित पंडित बाबूराम जी शर्मा क्षेत्रीय ब्राह्मण धर्मशाला में लोक कल्याण के उद्देश्य से एक वृहद महायज्ञ किया। इसमें बड़ी संख्या में समाज की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने लोक कल्याण के लिए यज्ञ में आहुतियां दीं। साथ ही समाज, परिवार, देश और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन


ज्येष्ठ माह के सभी आठ मंगलवार को धर्मशाला में सुंदरकांड के पाठ और भजन-कीर्तन किए गए थे। सुंदरकांड के आठ पारण के लिए रविवार को वृहद महायज्ञ हुआ। जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश शर्मा उनकी पत्नी तारा शर्मा, विकास शर्मा उनकी पत्नी वंदना शर्मा, दिवाकर शर्मा उनकी पत्नी साधना शर्मा, रचित शर्मा सोनू उनकी पत्नी शिवानी शर्मा, सोनिया शर्मा उनके पुत्र पंडित अथर्व कौशिक, मेधा कौशिक, नीलम पांडे उनकी पुत्रवधू डॉ. उपासना, ओमकार शर्मा उनकी पत्नी पूनम शर्मा, संदीप शर्मा उनकी पत्नी विनीता शर्मा, अनीता शर्मा उनके पुत्र शब्द शर्मा आदि मुख्य यजमान के रूप में रहे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष आचार्य भावेश शर्मा ने विधिविधान से पूजन कराया। इसके बाद ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रों का उच्चारण करते हुए 101 और 24 गायत्री से आहुतियां देकर सुख-शांति के लिए प्रार्थना की। अंत में आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन हुआ। आचार्य भावेश शर्मा और कार्यक्रम संयोजिका अनुजा शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर परर सत्य प्रकाश शर्मा, कुलदीप कौशिक, शौर्य भारद्वाज, शब्द शर्मा व शिव शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed