फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   boyfriend caught at the girlfriend house girl family got them married in moradabad

10 दिन की मोहब्बत यूं चढ़ी परवान: प्रेमिका की घर पकड़ा गया प्रेमी, लड़की के घर वालों ने कराया दोनों का निकाह

Sat, 29 Apr 2023 08:34 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुंदरकी (मुरादाबाद) Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 29 Apr 2023 08:34 PM IST
सार

शनिवार शाम कुंदरकी थाने के सामने ही दोनों युवक युवती का निकाह करा दिया गया। इसके बाद प्रेमिका से दुल्हन बनीं युवती अपनी ससुराल को विदा हो गई। 

विज्ञापन
boyfriend caught at the girlfriend house girl family got them married in moradabad
प्रेमिका के घर में पकड़ा गया प्रेमी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रेमिका से मिलना एक युवक को महंगा पड़ गया। युवती के परिजनों ने युवक को पकड़ लिया। जिसे पुलिस के हवाले कर दिया है। मोबाइल के माध्यम से युवक युवती की दोस्ती हुई। जिसके चलते चंद दिन की मोहब्बत परवान भी चढ़ गई।

विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र का रहने वाले एक युवक शुक्रवार शाम कुंदरकी थाना क्षेत्र के एक गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए आया था। उसके साथ उसका दोस्त भी था। युवक और युवती दोनों अलग अलग बिरादरी के बताए जा हैं। उनके बीच चोरी छिपे प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी भनक युवती के परिजनों को भी हो गई थी। जैसे ही युवक अपने दोस्त के साथ युवती के घर के करीब पहुंचा, तभी युवती के परिजनों ने एक युवक को पकड़ लिया जबकि दूसरा युवक चकमा देकर भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ में आए युवक को कुछ लोगों ने सबक भी सिखा दिया। इस युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। हालाकि बाद में युवक के दोस्त को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई से पहले ही दोनों पक्ष के लोग प्रेमी युगल का निकाह के लिए राजी हो गए। 

विज्ञापन

शनिवार शाम कुंदरकी थाने के सामने ही दोनों युवक युवती का निकाह करा दिया गया। इसके बाद प्रेमिका से दुल्हन बनीं युवती अपनी ससुराल को विदा हो गई। इसी के चलते पुलिस भी बैकफुट पर ही नजर आई। प्रेम प्रसंग का यह प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed