फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Boy and girl die of fever, 37 new cases of dengue

बुखार से बालक और युवती की मौत, डेंगू के 37 नए केस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Boy and girl die of fever, 37 new cases of dengue
मुरादाबाद। डेंगू और बुखार की तपिश में लोगों की सेहत झुलस रही है। जिले में बुखार से बालक और युवती की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बालक को डेंगू आशंकित बताया था। वहीं, जिले में डेंगू के 37 नए केस मिले। इसमें शहर के 34 मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 572 हो गई है।
विज्ञापन

बिलारी के मोहल्ला अंसारियान निवासी मोहम्मद असलम के बेटे मोहम्मद अनस (12) को दो दिन पहले अचानक तेज बुखार आया था। परिजनों ने उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां इलाज के दौरान रविवार देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों के मुताबिक अनस की प्लेटलेट्स लगातार गिरती चली गई। डॉक्टर ने उसे डेंगू आशंकित बताया था। वहीं, कुंदरकी के गांव महलौली निवासी युवती कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित थी। इलाज के दौरान मुरादाबाद के निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। दूसरी ओर, सोमवार को सरकारी और निजी लैब से आई रिपोर्ट में जिले के 37 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 37 में से 34 मरीज शहर के शामिल हैं। सबसे अधिक नौ मरीज डेंगू प्रभावित मोहल्ला नवाबपुरा में पाए गए। चार मरीज जामा मस्जिद इलाके में मिले हैं। इसके अलावा अगवानपुर, बिलारी भी डेंगू के केस मिले हैं।
विज्ञापन

इन मोहल्लों मिले डेंगू के मरीज
नवाबपुरा, जामा मस्जिद, चक्कर की मिलक, लाइनपार, पंडित नगला, बुद्धि विहार, कटघर, पुतलीघर रोड लाइनपार, सूर्यनगर लाइनपार, पीतलनगरी, मकबरा, असालतपुरा, कोतवाली, दौलतबाग, पीरजादा, लालबाग, मझोला, गोविंदनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed