फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Booth is the battlefield, voter list is the weapon: Dr. Pramendra

बूथ युद्ध का मैदान, मतदाता सूची हथियार : डॉ. प्रमेंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Booth is the battlefield, voter list is the weapon: Dr. Pramendra
मुरादाबाद। भाजपा महानगर के जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा ने अपने तीन दिवसीय प्रवास के दौरान महानगर चंद्रनगर, लाइनपार, दससराय और कटघर मंडल में बैठक की। उन्होंने संगठन की मजबूती, बूथ प्रबंधन, विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठनात्मक कार्ययोजना को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई।
विज्ञापन

डॉ. प्रमेंद्र जांगड़ा ने कहा कि बूथ हमारा असली युद्ध का मैदान है और मतदाता सूची हमारा सबसे महत्वपूर्ण हथियार है। यदि प्रचंड विजय का आधार बूथ स्तर पर तैयार करना है तो बूथ प्रबंधन का कार्य नियमित एवं निरंतर सक्रियता के साथ करना होगा।
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय टीम, मतदाताओं से निरंतर संपर्क और संगठन की योजनाबद्ध गतिविधियां ही चुनाव में सफलता का मजबूत आधार बनेंगी। उन्होंने कहा कि सपा समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला ने कहा कि मंडल से लेकर बूथ स्तर तक प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभानी होगी।
इस दौरान इस दौरान विशाल त्यागी, अमित शर्मा, शम्मी भटनागर, डॉ. प्रमोद, महेश शर्मा, कपिल गुप्ता, गजेंद्र लोधी, मिथुन शर्मा, राजीव शर्मा, अशोक सैनी, रोहित चौधरी, जीतू प्रजापति, विजेंद्र कश्यप, विमल शर्मा, दीपक यादव, जितेंद्र यादव, सचिन राघव राजीव विश्नोई मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed