फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Booking of 60 stalls for UP International Trade Show

Moradabad News: यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के लिए 60 स्टॉलों की बुकिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Booking of 60 stalls for UP International Trade Show
मुरादाबाद। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो ग्रेटर नोएडा में 25 से 29 सितंबर तक होगा। अभी तक मुरादाबाद के निर्यातकों ने ट्रेड शो में शामिल होने के लिए 60 स्टॉलों की बुकिंग करा ली है। अभी भी बुकिंग जारी है।
विज्ञापन

उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार ने बताया कि इंडिया एक्सपो सेंटर ग्रेटर नोएडा में काफी भव्य ढंग से इंटरनेशनल ट्रेड शो आयोजित होगा। इसके लिए 80 देशों के 600 बायर्स को आमंत्रित किया गया है। ट्रेड शो में नए निर्यातकों को विशेष अवसर दिया जा रहा है। नए निर्यातकों की श्रेणी में ऐसे निर्यातक शामिल किए गए हैं, जिन्होंने वर्ष 2020-21 या उसके बाद निर्यात क्षेत्र में उतरे हैं।
विज्ञापन

नए निर्यातकों के लिए 9 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के कुल 325 स्टॉल्स स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक निर्यातक के लिए एक स्टॉल आरक्षित किया जा रहा है। इसके लिए 15 हजार रुपये की सब्सिडी युक्त शुल्क निर्धारित किया गया है। इस श्रेणी के निर्यातकों को उत्तर प्रदेश निर्यात संवर्धन परिषद के माध्यम से भाग लेंगे। इसी क्रम में एक्सपोर्टर पवेलियन में प्रदेश के नियमित निर्यातकों के लिए अलग स्टॉल स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्यातक न्यूनतम 12 वर्ग मीटर का स्टॉल आरक्षित करा सकेंगे। अधिक स्थान प्राप्त करने के इच्छुक निर्यातक 12, 18, 24, 36 व 120 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के स्टॉल आरक्षित करा सकते हैं। नियमित निर्यातकों के लिए स्टॉल का रेट 6500 प्रति वर्गमीटर है, लेकिन 18 प्रतिशत जीएसटी लेकर कुल 7000 रुपये प्रति वर्गमीटर का स्टॉल मिलेगा। ओडीओपी के लिए नौ वर्गमीटर का स्टॉल 18,585 रुपये में दिया जाएगा। यही दर एमएसएमई, महिला उद्यमी और युवा उद्यमियों के लिए रहेगी। स्टॉलों की बुकिंग के लिए अधिक जानकारी जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र कार्यालय पीएसी कॉठ रोड मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed