फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Singer Salman Ali created stir in Moradabad, gave wonderful performance on Jigar Manch

झूम उठे दर्शक: मैं जट यमला पगला दीवाना... मुरादाबाद में सलमान अली ने मचाया धमाल, जिगर मंच दी शानदार प्रस्तुति

Tue, 25 Jun 2024 06:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 25 Jun 2024 06:19 AM IST
सार

मुरादाबाद के जिगर मंच पर बॉलीवुड गायक सलमान अली ने शानदार प्रस्तुति दी। जब उन्होंने मंच संभाला तो दर्शक खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। कई लोगों ने अली के साथ फोटो भी ली। 

विज्ञापन
Singer Salman Ali created stir in Moradabad, gave wonderful performance on Jigar Manch
मुरादाबाद में सलमान अली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरी उमर के नौजवानों, दिल न लगाना ओ दीवानों...। दबंग-3 फिल्म का गीत गाकर मशहूर हुए बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर सलमान अली ने जब ये सदाबहार नगमा जिगर मंच से गाया तो श्रोता उत्साह से उछल पड़े। उन्होंने नए व पुराने गानों की मैशअप से दर्शकों में जोश और ऊर्जा का संचार कर दिया।

विज्ञापन

Singer Salman Ali created stir in Moradabad, gave wonderful performance on Jigar Manch
मुरादाबाद में सलमान अली - फोटो : अमर उजाला

सोमवार को जिला कृषि, विकास, औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी (अनुगूंज) में बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया। इसमें गायक सलमान अली ने शानदार प्रस्तुति दी। उन्हें सुनने के लिए भीड़ आठ बजे से जमा होने लगी थी। सलमान रात नौ बजे मंच पर पहुंचे। तब तक पंचायत भवन का परिसर खचाखच भर चुका था। पुलिस को लोगों की गाड़ियां बाहर की रुकवानी पड़ीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Singer Salman Ali created stir in Moradabad, gave wonderful performance on Jigar Manch
मुरादाबाद में सलमान अली - फोटो : अमर उजाला

पिछले वर्ष पंजाबी गायक काका के कार्यक्रम की तरह लोग छतों पर चढ़कर न देखने लगें इसलिए भवनों पर पुलिस तैनात की गई। जो लोग मंच के नजदीक न होने के कारण अपने चहीते गायक को नहीं देख पा रहे थे, उन्होंने बड़ी एलईडी स्क्रीन के पास भीड़ लगा ली।

विज्ञापन

Singer Salman Ali created stir in Moradabad, gave wonderful performance on Jigar Manch
मुरादाबाद में सलमान अली - फोटो : अमर उजाला

सलमान ने सुनो गौर से दुनिया वालों, चाहे जितना जोर लगालो, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी गीत गाया तो लोगों ने अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर उनका अभिवादन किया। सलमान ने गुलाबी आंखें जो तेरी देखीं, हमें तुमसे प्यार कितना, आजकल तेरे प्यार के चर्चे हर जुबान पर, आजा आजा मैं हूं प्यार तेरा, सावन में लग गई आग, खाय के पान बनारस वाला, मैं जट यमला पगला दीवाना, बचना ए हसीनों, साडे नाल रहोगे ते ऐश करोगे आदि गानों की मैशअप सुनाकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उन्हें सुनने के लिए शुरू से अंत तक भीड़ बढ़ती ही चली गई। सलमान ने लगातार दो घंटे बिना रुके प्रस्तुति दी।

Singer Salman Ali created stir in Moradabad, gave wonderful performance on Jigar Manch
मुरादाबाद में सलमान अली - फोटो : अमर उजाला

किसी ने स्केच किया भेंट, कोई झूमता ही रहा
सलमान अली को जिगर मंच पर उनकी फैन मधु तिवारी ने स्केच भेंट किया। सलमान का स्केच पेंसिल से मधु ने एक सप्ताह में तैयार किया था। उसके पीछे एक सुंदर संदेश भी लिखा था। इसी तरह कई लोग पेंटिग लाए थे। कुछ श्रोता तो अंत तक झूमते ही रहे, उनके युवतियां भी शामिल थीं। सलमान बीच में रुकते तो श्रोता धुन पर शोर में खुद ही गाने लगते थे। कार्यक्रम के अंत में प्रदर्शनी समिति ने सलमान व उनकी टीम को सम्मानित किया।

Singer Salman Ali created stir in Moradabad, gave wonderful performance on Jigar Manch
मुरादाबाद में सलमान अली - फोटो : अमर उजाला

इनकी रही मौजूदगी
एडीएम सिटी ज्योति सिंह, मुख्य अतिथि रीजोनेंस कोचिंग के संचालक प्रदीप वार्ष्णेय, विशिष्ट अतिथि संयुक्त कृषि निदेशक प्रशांत कुमार, जिला कृषि अधिकारी ऋतुषा तिवारी, प्रदर्शनी प्रभारी राहुल शर्मा, अभिनव चौहान, संजीव आकांक्षी, अरुण मोहन शंखधर, विनीत मोहन गोस्वामी, राधे श्याम शर्मा, परवेज नाजिम, सुशील शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed