{"_id":"6aaef5a846dbe3d3310fed51","slug":"boiling-oil-from-a-wok-spilled-onto-children-buying-momos-three-siblings-suffered-burns-thakurdwara-news-c-15-1-mbd1008-997347-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मोमोज खरीद रहे बच्चों पर गिरा कढ़ाई का खौलता तेल, तीन बहन-भाई झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मोमोज खरीद रहे बच्चों पर गिरा कढ़ाई का खौलता तेल, तीन बहन-भाई झुलसे
Sun, 20 Sep 2026 02:20 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। गांव फौलादपुर में शनिवार की शाम साप्ताहिक बाजार में मोमोज-पकौड़ी विक्रेता की कढ़ाई का खौलता तेल गिरने से तीन बच्चे झुलस गए। तीनों सगे बहन-भाई हैं। दो को ज्यादा गंभीर मानते हुए सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
घटना के केंद्र में हैं गांव में ही रहने वाले किसान उदयवीर सिंह का बेटा ऋतिक (7), कुणाल (2) और बेटी परी ( 7)। किसान ने बताया कि शाम 7:00 बजे तीनों बच्चे ठेले पर मोमोज खरीदने गए थे तभी यह घटना हुई। उदयवीर का आरोप है कि बेटे ऋतिक ने आधा घंटे खड़े रहने के बाद ठेले वाले से जल्द मोमोज देने को कहा तो उसने झल्लाहट में तीनों बच्चों पर खौलता तेल फेंक दिया।
वहां मौजूद ग्रामीणों की सूचना पर वे और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस से तीनों बच्चों को सीएचसी लाया गया। बच्चों का इलाज करने वाले डॉ. जावेद ने बताया कि परी और कुणाल ज्यादा झुलसे हैं। उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, पुलिस ने ठेले वाले को मौके से पकड़ लिया। कोतवाल मनोज कुमार ने बताया कि जांच में पाया गया है कि किसी ने ठेले वाले के गैस सिलिंडर का पाइप खींच दिया था, जिससे कढ़ाई का तेल बच्चों पर जा गिरा।