फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Body of the second teenager who drowned in the Ramganga also recovered.

Moradabad News: रामगंगा में डूबे दूसरे किशोर का भी मिला शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Body of the second teenager who drowned in the Ramganga also recovered.
मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के चक्कर की मिलक में बुधवार की दोपहर नहाते समय रामगंगा में डूबे दूसरे किशोर का शव भी मिल गया। बृहस्पतिवार की सुबह उसका शव करीब 300 मीटर दूर मिला। एक किशोर का शव बुधवार को ही मिल गया था।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के चक्कर की मिलक निवासी इसरार का छोटा बेटा मो. अरबाज उर्फ अद्दू (13) बुधवार की दोपहर करीब तीन बजे मोहल्ले में ही रहने वाले जहीर आलम के बेटे फैज (15) और फरदीन के साथ रामगंगा नदी पर गया था। अरबाज उर्फ अद्दू और फैज नदी में नहाने उतर गए थे। इस दौरान दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए थे जबकि रामगंगा नदी किनारे खड़े फरदीन ने शोर मचाया तो लोग आ गए थे। इसके बाद गोताखोर दोनों किशोरों की तलाश में जुट गए थे। करीब 20 मिनट बाद फैज का शव मिल गया था। जबकि अरबाज देर रात तक नहीं मिल पाया था। बृहस्पतिवार की सुबह दोबारा अरबाज की तलाश शुरू की गई। दोपहर करीब एक बजे अरबाज का शव 300 मीटर दूर मिला है। पुलिस अधीक्षक सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि अरबाज के परिवार के लोगों ने उसके शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed