{"_id":"6a6fa715ae8297d147009104","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-from-ceiling-hook-in-room-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112682-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कमरे में छत के कुंडे में लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कमरे में छत के कुंडे में लटका मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन
बिलारी। दिनौरा गांव में रविवार सुबह पेपर मिल कर्मी सुनील की पत्नी ममता (30) का शव कमरे में छत के कुंडे में लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिनौरा निवासी सुनील अपने गांव के निकट देवरी पेपर मिल में रात्रि की डयूटी करता है। शनिवार शाम सुनील अपनी ड्यूटी पर पेपर मिल चला गया। मकान की छत पर उसकी पत्नी ममता अपने बेटा और बेटी दोनों को लेकर सोने चली गई। रात में बिजली न होने पर गर्मी की वजह से ममता की सास भी छत पर जाकर ही सो गई। सुनील के पिता रतनलाल उसके निकट वाले घर में रहते हैं। रविवार सुबह लगभग साढ़े पांच बजे जब उन्होंने सुनील के घर में जाकर आवाज दी और कमरे का दरवाजा खटखटाने पर अंदर से बंद मिला तब उन्होंने सुनील की मां को भी बुला लिया।
परिजनों के अनुसार अंदर झांकने पर जब ममता को छत के कुंडे में लटका देखा तब घरवालों ने सूचना देकर सुनील को भी पेपर मिल से घर बुला लिया। सुनील और अन्य परिजनों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर ममता के गले में बंधी रस्सी खोलकर उसे नीचे उतारा और गांव के ही एक निजी चिकित्सक को उपचार के लिए बुलाया। चिकित्सक ने जांच के बाद ममता को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना बिलारी पुलिस और थाना शाहबाद के खंदेली गांव से ममता के मायके वाले भी पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर आकर साक्ष्य जुटाए। कोतवाल उदय प्रताप सिंह ने बताया कि महिला की मौत का सही कारण जानने के लिए उसका शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
ममता की लगभग 12 वर्ष पहले शादी हुई थी उसका आठ साल का एक बेटा और तीन साल की एक बेटी है। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ममता के पति सुनील ने घर में किसी तरह की कोई कलह होने से साफ इंकार किया। पुलिस का कहना है कि ममता द्वारा ऐसा कदम उठाने की वजह अभी शुरुआती जांच में स्पष्ट नहीं हो पा रही है। मृतका के मायके वालों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है। पति की सूचना पर ही पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम को भेजा। परिजनों का मानना है कि शनिवार आधी रात के बाद किसी समय ममता छत से नीचे आई और कमरे में जाकर छत के कुंडे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।