{"_id":"6a46d45d8259dfe1470204eb","slug":"body-of-married-woman-found-hanging-from-ceiling-fan-in-room-bilari-news-c-307-1-smbd1005-107016-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कमरे में पंखे पर लटका मिला विवाहिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कमरे में पंखे पर लटका मिला विवाहिता का शव
Fri, 03 Jul 2026 02:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। सर्किल के थाना सोनकपुर के नगलिया शाहपुर गाँव में बृहस्पतिवार सुबह गांव निवासी मुकुट सिंह की पत्नी शीला 22 वर्ष का अपने ही कमरे में छत के पंखे में शव लटका मिला। शीला की लगभग तीन माह पहले ही शादी हुई थी। मृतका के भाई की तहरीर पर उसके पति समेत पांच ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सुराही निवासी चोखेलाल की बेटी शीला की शादी बीती 11 मार्च को सर्किल के थाना सोनकपुर के नगलिया शाहपुर गांव निवासी बलवंत सिंह के बेटे मुकुट सिंह के साथ हुई थी। मुकुट सिंह पड़ोस के ही एक गांव में निजी चिकित्सक के यहां सहायक का काम करता है। बृहस्पतिवार सुबह शीला किसी काम से अपने कमरे में गई थी। थोड़ी देर बाद जब कमरे से बाहर नहीं आई तब परिजनों ने अंदर जाकर देखा। शीला कमरे के अंदर छत के कुंडे में लगे पंखे से लटकी हुई थी। दुपट्टे का एक सिरा उसकी गर्दन में और दूसरा सिरा पंखे के कुंदे में बंधा हुआ था। यह हालत देख परिजनों ने पड़ोसियों को बताया और पड़ोसियों की सूचना पर थाना सोनकपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और शीला के शव को नीचे उतारकर साक्ष्य एकत्रित किए। इस दौरान सोनकपुर थाना प्रभारी और सीओ बिलारी भी घटना की जांच करने के लिए मौके पर पहुंच गए। पुलिस की सूचना पर शीला के मायके वाले भी मौके पर पहुंच गए। हालांकि मायके वालों के पहुंचने से पहले ही शीला के पति और अन्य ससुराल वाले मौके से हट गए। मायके वालों ने पहुंचकर हंगामा करना शुरू कर दिया और आरोप लगाने लगे कि दहेज की मांग को लेकर पति और अन्य ससुराल वालों ने शीला को मारकर फंदे पर लटकाया है।
पुलिस ने मायके वालों को समझाते हुए शीला का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। बृहस्पतिवार शाम को शीला के भाई विनोद ने थाना सोनकपुर पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में आरोप लगाया कि शीला का पति और अन्य ससुराल वाले दहेज में मायके से बोलेरो और पांच लाख रुपये नकद लाने की मांग कर रहे थे। उसे। शक है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी बहन शीला की उसके ससुरालियों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। बिलारी सर्किल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की ओर से मिली तहरीर के आधार पर थाना सोनकपुर में मृतका के पति मुकुट सिंह, ससुर बलवंत सिंह, सास वीरादेवी, जेठ अर्जुन और जेठानी सीमा के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीओ के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से शीला की मौत होने की सही वजह पता चल सकेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही इस दर्ज मामले में आगे की जांच की जाएगी। उधर पता चला है कि बृहस्पतिवार शाम जब पोस्टमार्टम के बाद शीला का शव उसके घर पहुंचा तब फिर मायके वाले भड़क गए और हंगामा करने लगे। मृतका शीला के 90 वर्षीय ददिया ससुर डोरीलाल से कुछ लोगों ने अभद्रता भी शुर कर दी। हालांकि ग्रामीणों और पुलिस ने समझा बुझाकर माहौल को शांत किया। थाना सोनकपुर प्रभारी समेत अनेक पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में ही शीला के शव का नगलिया शाहपुर गांव में अंतिम संस्कार कराया गया।