{"_id":"6a3c389143dc6332e00a92f2","slug":"bodies-of-two-youths-found-in-park-both-breathed-their-last-together-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-933045-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: पार्क में मिले दो युवकों के शव, एक साथ थमीं दोनों की सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: पार्क में मिले दो युवकों के शव, एक साथ थमीं दोनों की सांसें
Thu, 25 Jun 2026 01:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Thu, 25 Jun 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में जिला अस्पताल से सटे पार्क में बुधवार की सुबह करीब नौ बजे दो युवकों के शव पड़े मिले। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। पुलिस का दावा है कि बुधवार की शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि दोनों की मौत टीबी की बीमारी के कारण हुई है। हैरानी की बात है कि दोनों की सांसें एक साथ थमीं हैं। दोनों के हाथों और शरीर पर इंजेक्शन लगाने के तमाम निशान हैं। जिससे माना जा रहा है कि दोनों ने कोई इंजेक्शन लगाया था।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब नौ बजे जिला अस्पताल से सटे पार्क में दो युवक औंधे मुंह पड़े थे। जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के तीमारदार पार्क में पहुंचे तो उन्होंने देखा कि आस पास में ही दो युवकों के शव पड़े हैं। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक टीम भी बुला ली। पार्क के आस पास ठेला लगाने वाले लोगों को बुला लिया गया। इसके बाद मृतकों की पहचान मझोला थाना क्षेत्र के करुला पीर का बाजार जयंतीपुर निवासी अनस (35)और दूसरे मृतक की पहचान दानिश(36) के रूप में हुई। दानिश मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद मोहल्ले का रहने वाला है। पुलिस का दावा है कि दोनों अक्सर पार्क में ही घूमते देखे जाते थे। दोनों नशा करते थे। दोनों बीमार हो गए थे और रात में भी अपने घर नहीं जाते थे। बुधवार शाम दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। जिससे पता चला कि दोनों को टीबी की बीमारी थी। दोनों के फेफड़े खराब हो गए थे। मंगलवार की देर रात 12 बजे के बाद दोनों की मृत्यु हुई थी। दोनों के हाथों और शरीर पर इंजेक्शन लगाने के निशान भी मिले हैं। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद दोनों के शवों को पोस्टमार्टम की मोर्चरी में रख दिया गया है।
पुलिस को नहीं मिले परिजन
मुरादाबाद। पार्क में मृत मिले युवकों की पहचान पार्क के पास आस पड़ोस लगाने वाले और जिला अस्पताल और आस पास घूमने वाले लोगों ने अनस और दानिश के रूप में की है। पुलिस का दावा है कि लोगों ने अनस और दानिश के जो पते बताए थे। पुलिस एक टीम अनस के पते पर भेजे गई जबकि दूसरी टीम दानिश के पते पर भेजे गई लेकिन दोनों के परिजन नहीं मिले हैं।