फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Bodies of a young man and a woman found cut on railway track in Bilari Moradabad

UP: चार टुकड़ों में बंट गया भोला, छात्रा का हाथ भी धड़ से अलग, ट्रैक पर दूर तक खून ही खून...शव देख कांप गए लोग

Fri, 20 Jun 2025 11:28 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 20 Jun 2025 11:28 AM IST
सार

पुलिस ने गांव जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान कुछ लोगों ने दबी जुबान में बताया कि छात्रा के घर में परचून की दुकान होने की वजह से वह अधिकतर समय दुकान पर बैठती थी। भोला सिंह अक्सर दुकान पर सामान लेने आता था।

विज्ञापन
Bodies of a young man and a woman found cut on railway track in Bilari Moradabad
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौसी-मुरादाबाद रेल लाइन पर मालगाड़ी से कटकर जान देने वाले प्रेमी युगल के शवों को देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। मालगाड़ी की टक्कर से भोला टुकड़ों में बंट गया था। जबकि छात्रा का एक हाथ धड़ से अलग हो गया था। पुलिस ने टुकड़ों को इकट्ठा किया और पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह करीब पांच बजे बिलारी पुलिस ने कुआंखेड़ा रेलवे हाल्ट के पास पड़े युवक और छात्रा के शव की पहचान कराई। इसके बाद दूर तक बिखरे पड़े शवों के टुकड़ों को इकट्ठा किया। भोला का सिर धड़ से अलग दूर पड़ा था। जबकि उसके दोनों पैर भी कट गए थे। भोला का एक हाथ भी कटकर दूर जाकर गिरा था। इसके अलावा छात्रा का एक हाथ कट गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि दोनों के सिर में चोट लगी थी। इसके अलावा अत्याधिक खून बह जाने के कारण दोनों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परचून की दुकान से बढ़ीं दोनों की नजदीकियां
पुलिस ने गांव जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान कुछ लोगों ने दबी जुबान में बताया कि छात्रा के घर में परचून की दुकान होने की वजह से वह अधिकतर समय दुकान पर बैठती थी। भोला सिंह अक्सर दुकान पर सामान लेने आता था। यहीं से दोनों में नजदीकियां बढ़नी शुरू हो गईं। परिजनों और मोहल्ले के लोगों को जब उनकी गतिविधियों पर शक होने लगा था। 

विज्ञापन

राशन डीलर ने सूचना दी तो सन्न रह गए थे दोनों के परिजन
सैफपुर जगना के राशन डीलर जसवंत सिंह ने बृहस्पतिवार सुबह करीब चार बजे भोला और छात्रा के घर पहुंचकर यह जानकारी दी कि दोनों के शव कुआंखेड़ा रेलवे हाल्ट पर पड़े हैं, तब दोनों के परिजन सन्न रह गए। 

मां से टॉयलेट जाने की बात कहकर निकली छात्रा
छात्रा के पिता की ओर से थाने में दर्ज कराई सूचना में कहा कि उसकी बेटी 18 जून की रात 11 बजे अपनी मां से घर के ही टॉयलेट में जाने के लिए कहकर गई थी। 19 जून की सुबह लगभग चार बजे उसे सूचना मिले की उसकी बेटी और भोला ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है। पिता ने यह भी बताया कि हमें दोनों के प्रेम प्रसंग की कोई जानकारी नहीं थी। पिता का कहना है कि उसकी बेटी अपने पास मोबाइल नहीं रखती थी। वह केवल पढ़ाई पर ही ध्यान दे रही थी। उसने यह आत्महत्या कदम क्यों उठा लिया। उससे इसकी कोई जानकारी नहीं दी है। 

तीन किलोमीटर पैदल ही चले दोनों, सुबह हुई परिवार को जानकारी
बुधवार रात 11 बजे छात्रा परिजनों से बात कर रही थी। इसी बीच वह टॉयलेट जाने की बात कहकर चली गई थी। इसी दौरान भोला भी अपने घर से निकला और दोनों करीब तीन किलोमीटर दूर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। मालगाड़ी से कटकर आत्महत्या कर ली। रात भर दोनों के परिवारों को इनके गायब होने की जानकारी ही नहीं हो पाई। 

भोला का एक भाई फौज में 
भोला के बड़े भाई संजीव फौज में नौकरी करते हैं जबकि दूसरा भाई धीरज मुरादाबाद और तीसरा भाई नवनीत नोएडा में निजी कंपनी में काम करते हैं। घर पर भोला ही माता-पिता के साथ रहता था। उसकी एक बहन भी है। जबकि जान देने वाली छात्रा की दो बहनों की शादी हो चुकी है। भाई एक निजी अस्पताल में काम करता है। घर में छात्रा अपनी छोटी बहन और माता-पिता के साथ रहती थी।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed