फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Blood donation and voluntary labor (shramdaan) took place during the 'Seva Sankalp Abhiyan'; earthen lamps were also lit.

Moradabad News: सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान-श्रमदान, दीये भी जलाए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Blood donation and voluntary labor (shramdaan) took place during the 'Seva Sankalp Abhiyan'; earthen lamps were also lit.
मुरादाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर बृहस्पतिवार को सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत की गई। महीने भर चलने वाले इस अभियान के पहले दिन रक्तदान और श्रमदान कर सेवा का संकल्प लिया गया। भाजपा के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने मंडलों में सार्वजनिक स्थानों और मंदिरों में दीये जलाए। साथ ही मरीजों में फल वितरित भी किए गए।
विज्ञापन

कार्यक्रमों की शुरुआत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर और फल वितरण के साथ हुई। शिविर में विधायक रितेश गुप्ता और डीएम डाॅ. राजेंद्र पैंसिया समेत 25 लोगाें ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। साथ ही रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

शाम को आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके तहत प्रमुख धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों, सरकार की निर्माणाधीन परियोजनाओं पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए। प्रधानमंत्री के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की गई। इस दौरान शम्मी भटनागर, अमित शर्मा, दीपक चौधरी, मनीष गुर्जर, सुनीता शर्मा, प्रिया अग्रवाल, विजयलक्ष्मी पंडित, अर्चित गुप्ता, मनोज गुप्ता, वनिता मल्होत्रा, विनय राजोरिया आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
दीप प्रज्ज्वलन में इन्होंने की सभागिता
मुरादाबाद। चंद्रनगर मंडल में संविधान साहित्य वाटिका, बुद्धि विहार में मेयर विनोद अग्रवाल, हनुमान वाटिका में डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, खेल पार्क में गोपाल अंजान, श्रीराम वाटिका में श्री दीपक गोयल, हिन्दुस्तान इम्प्रेस म्यूजियम में विशाल त्यागी, आंबेडकर पार्क में ब्लॉक प्रमुख मनीष कुमार, मध्यनगर मंडल मनोकामना मंदिर पर डॉ. विशेष गुप्ता ने दीप जलाए। वहीं शनि देव मंदिर पर महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, माता मंदिर लाइनपार में विधायक रितेश कुमार गुप्ता, लालबाग काली माता मंदिर पर केके मिश्रा और कामेश्वर महादेव मंदिर निवाड़खास में संतोष सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में सहभागिता की।
00
पंचायत भवन में लगी 15 दिवसीय प्रदर्शनी
मुरादाबाद। पंचायत भवन परिसर में आयोजित 15 दिवसीय प्रदर्शनी में लगे स्टालों का एमएलसी डाॅ. जयपाल सिंह, विधायक रितेश गुप्ता, मेयर विनोद अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. शैफाली सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शनी में प्रदर्शित केंद्र एवं प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, विकासपरक कार्यक्रमों तथा जनहित में किए जा रहे कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
00
सफाई कर ग्रामीणों को दिलाई स्वच्छता की शपथ
पाकबड़ा। डीएम ने ग्राम पंचायत लोधीपुर राजपूत पहुंचकर ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक विभाग या व्यक्ति की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। सहकारी बैंक के चेयरमैन विजय भान सिंह के साथ डीएम ने पंचायत सचिवालय में आशीर्वाद का दीप जलाया। संवाद

00
सेवा संकल्प पर किया संवाद
मुरादाबाद। सेवा संकल्प अभियान के तहत कल्याणपुर क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा नेतृत्व प्राप्त हुआ है, जिसने भारत को वैश्विक पटल पर एक नई पहचान दिलाई है। प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है, उसे साकार करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इस दाैरान अनित ठाकुर, दान सिंह, कुलदीप श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, संजय कुमार, हिरदेश कुमार, सुरेश कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed