फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   blood donate

अनजान लोगों को लक्ष्य दे रहा जिंदगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
blood donate
मुरादाबाद। जागरूकता की कमी से लोग जहां अपने परिचितों और सगे-संबंधियों को खून देने में परहेज करते हैं वहीं ‘लक्ष्य जिंदगी’ सैकड़ों लोगों को जीवनदान दे चुका है। ‘लक्ष्य जिंदगी’ स्वैच्छिक रक्तदान करने वाले युवाओं की एक संस्था है। इस ग्रुप में 180 से अधिक युवा जुड़े हैं। युवा जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करते हैं। रक्तदान करने के लिए मुरादाबाद ही नहीं आसपास के शहरों तक चले जाते हैं।
विज्ञापन

लक्ष्य जिंदगी के संस्थापक नवनीत शर्मा दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव हैं। 24 साल के नवनीत बताते हैं, एमआर होने के नाते अस्पतालों में उनका आनाजाना लगा रहता है। खून नहीं मिलने से मरीजों और तीमारदारों को काफी परेशानी होती है। नवनीत बताते हैं, करीब तीन साल पहले टीएमयू में एक महिला को खून की जरूरत थी। उसका कोई सगा संबंधी खून देने वाला नहीं था। महिला की बेबसी देख वो खुद को रोक नहीं पाए और पहली बार रक्तदान किया। नवनीत बताते हैं, रक्तदान करने से बहुत खुशी मिली। घर लौटकर मन बेचैन हो गया। बरबस उसी महिला का चेहरा सामने घूमने लगा। वहीं से रक्तदान की प्रेरणा मिली और सात दोस्तों के साथ मिलकर ‘लक्ष्य जिंदगी’ संस्था बना ली।
विज्ञापन

नवनीत बताते हैं, तीन साल में संस्था में 180 से अधिक युवा जुड़ गए हैं। इनकी उम्र 19 साल से 35 साल के बीच है। कोई पढ़ाई तो कोई व्यवसाय करता है। अधिकतर युवा नौकरीपेशे वाले हैं। नवनीत के मुताबिक संस्था के सभी सदस्यों का सोशल मीडिया ग्रुप बना है। मुरादाबाद के सभी ब्लड बैंकों में उनकी संस्था और सदस्यों के मोबाइल नंबर हैं। ब्लड बैंकों से कॉल आते ही ग्रुप में मैसेज छोड़ा जाता है। इसमें अस्पताल और मरीज के नाम के साथ ब्लड ग्रुप का जानकारी दी जाती है। स्वेच्छा से संस्था के सदस्य रक्तदान करने के लिए हामी भरते हैं और ब्लड बैंक चले जाते हैं। वहां मरीज के तीमारदार से संपर्क करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान करने से पहले तीमारदार से पूछते हैं, उन्होंने क्यों रक्तदान नहीं किया। रक्तदान को लेकर उनकी भ्रांतियां दूर करने के साथ जागरूक करते हैं। इसके बाद कई तीमारदार खुद ही रक्तदान को तैयार हो जाते हैं। जरूरत पड़ने पर संस्था सदस्य रक्तदान कर वापस लौट आते हैं। नवनीत बताते हैं, संस्था के सदस्य साल में पांच सौ से अधिक लोगों को जिंदगी बचाने को रक्तदान कर रहे हैं। संस्था में कई युवाओं का रेयर ब्लड ग्रुप है। रेयर ग्रुप के लिए कई बार रामपुर, अमरोहा, संभल तक चले जाते हैं। नवनीत बताते हैं, संस्था का नंबर 8291937781 और 8193990833 हैं। जरूरतमंद इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। ग्रुप से जुड़े विशाल गौड़ बताते हैं पिछले कई सालों से रक्तदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed