फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Block will remain again today, 18 trains will be canceled

Moradabad News: आज फिर रहेगा ब्लॉक, 18 ट्रेनें होंगी निरस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
Block will remain again today, 18 trains will be canceled
मुरादाबाद। रेलवे एक बार फिर अपने इंजीनियरिंग कौशल का प्रदर्शन करेगा। महज 13 घंटे का ब्लॉक लेकर रेलवे पुल बनाकर तैयार कर देगा। अगले दिन से उस पुल पर ट्रेनें भी गुजरनी शुरू हो जाएंगी। हालांकि इस सब प्रकिया के बीच यात्रियों को थोड़ी परेशानी जरूर होगी। राज्यरानी, जनसेवा समेत मुरादाबाद से गुजरने वाली 18 ट्रेनें निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन


सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह का कहना है कि 15 मई को भी रेलवे ने री-गर्डरिंग के जरिये नया पुल तैयार किया था। 21 मई को इसी सेक्शन में दूसरा पुल तैयार होना है। इसके लिए ब्लॉक लिया गया है। जो ट्रेनें पहले निरस्त की गई थीं, उन्हें फिर कैंसिल किया गया है। मुरादाबाद-रामपुर के बीच दलपतपुर-मूंढापांड रेलखंड में सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक ब्लॉक रहेगा।
विज्ञापन

ये ट्रेनें रहेंगी निरस्त
ट्रेन नंबर ट्रेन का नाम
12040-39 नई दिल्ली-काठगोदाम जनशताब्दी
22452-53 राज्यरानी एक्सप्रेस
15128-27 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस
13258-57 जनसाधारण एक्सप्रेस
14618-17 जनसेवा एक्सप्रेस
12584-83 डबल डेकर एक्सप्रेस
22552-51 जालंधर-दरभंगा एक्सप्रेस
15035-36 उत्तरांचल संपर्क क्रांति
25035-36 मुरादाबाद-रामनगर एक्सप्रेस
12091-92 नैनी जनशताब्दी
22424-23 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस
14316-15 इंटरसिटी एक्सप्रेस
04375-76 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर
04377-78 अलीगढ़-बरेली पैसेंजर
04366-65 मुरादाबाद-बरेली पैसेंजर

परिवर्तित मार्ग से चलेंगी ये ट्रेनें
गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, (20506) नई दिल्ली-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट होकर चलेगी। ये ट्रेनें बरेली स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। (12204) गरीबरथ एक्सप्रेस 21 मई को मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट होकर चलेगी। (15910) अवध असम एक्सप्रेस मुरादाबाद-चंदौसी-बरेली कैंट होकर चलेगी। यह ट्रेन बरेली स्टेशन पर नहीं रुकेगी। संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को आनंद विहार से ढाई घंटे देरी से, (12524) नई दिल्ली-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस को दिल्ली से दो घंटे देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed