फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BLC members danced and received applause.

Moradabad News: बीएलसी के सदस्यों ने नृत्य कर बटोरीं तालियां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
BLC members danced and received applause.
मुरादाबाद। बीएलसी (ब्यूटीफुल लेडीज क्लब) का वार्षिक उत्सव एवं नई टीम का अधिष्ठापन समारोह का आयोजन शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में किया गया। सभी सदस्य अपने पसंदीदा बॉलीवुड सितारों के रूप में सज-धज कर आए। कुछ सदस्यों ने धुरंधर ग्रुप पर नृत्य कर खूब तालियां बटोरीं। बीएलसी स्टार अवार्ड डॉ. शिवानी गर्ग को दिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ स्वर्गीय मिसेज कल्पना दत्त को श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह की शुरुआत बॉलीवुड थीम आधारित हाउजी से हुई। रेट्रो थीम पर डॉ. बबीता, डॉ. संगीता, डॉ. प्रीति, डॉ. रूबी, डॉ. स्मिता और डॉ. उपमा ने प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। डॉ. प्रियाल, डॉ. दीपाली, डॉ. शिल्पा, डॉ. निशी, डॉ. प्रतीक्षा और श्रीमती अल्का शर्मा ने माधुरी दीक्षित और ऐश्वर्या राय को समर्पित आकर्षक नृत्य प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

आधुनिक बॉलीवुड गीतों पर डॉ. गरिमा और डॉ. मनीषा ने प्रस्तुति दी। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. संगीता मदान, सचिव डॉ. गरिमा गुप्ता और कोषाध्यक्ष डॉ. उपमा अग्रवाल ने नई कार्यकारिणी का स्वागत किया। नई टीम में डॉ. पायल पुरी को अध्यक्ष, डॉ. रितु श्रीधर को सचिव, डॉ. रूबी चुघ को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं डॉ. प्रियाल रघु प्रकाश को संयुक्त सचिव, डॉ. प्रतीक्षा द्विवेदी को सांस्कृतिक सचिव और डॉ. स्मिता गुप्ता को उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. गरिमा गुप्ता ने वार्षिक रिपोर्ट और डॉ. उपमा अग्रवाल ने वित्तीय रिपोर्ट प्रस्तुत की। संस्थापक अध्यक्ष डॉ. बबीता ने भी सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed