फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   blast in sulfer mixer husband and wife injured

गंधक पोटाश मिलाकर पीसते समय धमाका, दंपती गंभीर घायल, तीन पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 01:33 AM IST
विज्ञापन
blast in sulfer mixer husband and wife injured
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। खेत से पक्षियों को उड़ाने के लिए प्रयोग में आने वाले गंधक-पोटाश को एक साथ मिलाकर सिल पर पीसने के दौरान धमाका हो गया। चपेट में आने से दंपती घायल हो गए। गांव में धमाके की आवाज गूंजने पर अफरा तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंचे। मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घर में विस्फोटक पदार्थ रखने के मामले में तीन लोगों पर दर्ज किया है।
विज्ञापन

उमरी सब्जीपुर गांव निवासी जयसिंह के खेत में मक्का की फसल खड़ी है। फसल को पक्षी नुकसान न पहुंचाएं इसके लिए उसने लोगों की सलाह पर आवाज करने के लिए गंधक-पोटाश खेत पर रख ली। लोगों ने बताया कि दोनों को मिलाकर देसी हथोड़ी में भरकर मारने से आवाज होती है, इससे पक्षी उड़ जाते हैं। जयसिंह ने बाजार से गंधक-पोटाश खरीद लाया था। बुधवार दोपहर को करीब एक बजे हाथोड़ी में भरने के लिए गंधक-पोटाश पीसने बैठ गया। सही जानकारी न होने पर उसने दोनों को मिलाकर सिल पर पीसना शुरू कर दिया। इस दौरान तेज धमाका हो गया। दूर तक आवाज गई। आवाज सुनकर गांव वालों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचकर देखा तो जयसिंह और उसकी पत्नी बरमों देवी घायल अवस्था में झुलसे पड़े थे। गांव के लोगों ने जैसे-तैसे घायल पति-पत्नी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं।
विज्ञापन

धमाके की जानकारी पाकर एसपी सिंटी अमित आनंद, सीओ हाईवे राम सागर, एसएचओ पाकबड़ा रजनी द्विवेदी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी रजनी द्विवेदी ने बताया की मामले में जय सिंह, उसकी पत्नी बरमों देवी और गंधक पोटाश बेचने वाले दुकानदार के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed