फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   blast in house during making crackers in rampur

रामपुर में पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट, मकान गिरा, एक की मौत

Wed, 23 Jan 2019 07:00 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jan 2019 07:00 PM IST
विज्ञापन
blast in house during making crackers in rampur
ब्लास्ट के बाद घर का गिरा लेंटर - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से पटाखा बनाते समय भीषण विस्फोट हुआ है। विस्फोट में एक की मौत हो गई है। रामपुर के स्वार में यह हादसा हुआ है। एक आतिशबाज के घर में बुधवार दोपहर जोरदार धमाका हुआ। उसके घर की छत उड़ गई। इस हादसे में आतिशबाज के बेटे की जान भी चली गई। घर में मौजूद अन्य लोगों ने जैसे तैसे भाग कर जान बचाई। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही आईजी रमित शर्मा, एसपी शिवहरि मीना सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। आईजी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।  

बुधवार दोपहर लगभग 1.30 बजे मोहल्ला चक स्वार में अचानक आतिशबाज शमीम उर्फ बुंदू  के घर तेज धमाका हुआ। इससे मकान की छत उड़ गई। आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान पहुंचा। धमाके की आवास सुनकर लोग घरों से बाहर निकल आए। 
विज्ञापन


इस दौरान आतिशबाज के घर में लगी आग की वजह से और भी धमाके होते रहे। गंभीर आग और धमाके को देखते हुए कोई भी मकान के आसपास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कई घंटों की मशक्कत के बाद जैसे तैसे आग को नियंत्रित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद लोग जब क्षतिग्रस्त घर के भीतर गए तो मौके पर आतिशबाज के बेटे शहनावाज (24) का क्षत विक्षत शव मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया। 

घटना की जानकारी मिलने पर आईजी रमित शर्मा, एसपी शिवहरि मीना, एएसपी अरुण कुमार सिंह, एडीएम उमेशचंद्र मंगला,  सीओ स्वार राहुल कुमार, एसडीएम लालता प्रसाद शाक्य, बिलासपुर की सीओ सलोनी अग्रवाल, स्वार कोतवाल इंद्रेश कुमार सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। 

आईजी रमित कुमार शर्मा ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि आतिशबाज घर में पटाखे क्यों बना रहा था। उधर, पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल कुमार ने पुष्टि की है कि आतिशबाजी बनाते समय हादसा हुआ है,  जिसमें युवक की जान चली गई। इस पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed