{"_id":"60e0badd8ebc3ecd026e9ab1","slug":"blast-in-high-tension-line-teenager-scorched-appliances-of-many-houses-blew-up-city-news-mbd394468762","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन में ब्लास्ट, किशोर झुलसा, कई घरों के मीटर और उपकरण फेंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन में ब्लास्ट, किशोर झुलसा, कई घरों के मीटर और उपकरण फेंके
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के खुशहालपुर मझरा में शनिवार दोपहर हाईटेंशन लाइन में ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर एक किशोर झुलस गया। इसके अलावा कई घरों के बिजली मीटर और उपकरण फुंक गए। इस हादसे की वजह से बिजली व्यवस्था ठप हो गई। करंट से झुलसे किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मझोला थानाक्षेत्र के खुशहालपुर मझरा में मकानों की छतों से विद्युत ट्रांसमिशन की लाइन गुजर रही है। शनिवार दोपहर अचानक लाइन में ब्लास्ट हो गया था। इसी दौरान छत पर खेल रहा राजू का बेटा रियांश (13) करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
रियांश की चीख सुनकर परिजन छत पर पहुंचे और अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा इस हादसे की वजह से कई घरों के बिजली मीटर, एसी, पंखे, कूलर और फ्रिज फुुंक गए। इसके अलावा पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। ट्रांसमिशन के एसई शुवेंदू प्रताप ने बताया कि लाइन ठीक की जा रही है। अचानक ब्लास्ट कैसे हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है।