फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Blackmailing a woman by creating her obscene photos and videos using AI.

Moradabad News: एआई के जरिए महिला के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Blackmailing a woman by creating her obscene photos and videos using AI.
मुरादाबाद। दिल्ली के महरौली निवासी एक युवक ने सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली महिला के एआई के जरिए अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। अब आरोपी वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल कर रहा है। सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि दिल्ली के महरौली निवासी अयान से उसकी जान पहचान हो गई थी। एक दिन आरोपी ने एआई के जरिए उसके अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। इसके बाद आरोपी पीड़िता पर दबाव बनाने लगा कि वह अपने पति को छोड़कर उसके साथ रहने लगे। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने आरोपी मां बबली से शिकायत की तो उसने भी पीड़िता को ही धमकी दी। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मां बेटी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed