फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Black spots of four places will be eliminated with Rs 9 crore

Moradabad News: नौ करोड़ रुपये से चार स्थलों के समाप्त होंगे ब्लैक स्पॉट

Fri, 04 Apr 2025 11:47 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Fri, 04 Apr 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Black spots of four places will be eliminated with Rs 9 crore
रामपुर। दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों के ब्लैक स्पॉट की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी को नाै करोड़ रुपये मिले हैं। इस धनराशि से मुंशीगंज, पीलाखार पुल, सीकमपुर चौराहा और समोदिया के ब्लैक स्पॉट की मरम्मत होगी। इसके लि टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वैसे जिले में ब्लैक स्पॉट की कुल संख्या 19 है। अन्य मार्गों के ब्लैक स्पॉट समाप्त करने व सुधार कार्य के लिए धनराशि अभी नहीं मिली है। हालांकि, संबंधित ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा से संबंधित वैकल्पिक तौर पर अन्य कार्य कराए गए हैं। बोर्ड, रिफ्लेक्टर, रोड दिशा सूचक और स्टील बैरियर पर रिफ्लेक्ट जैसे कार्य हुए हैं। मुरादाबाद-बरेली हाईवे के रामपुर जीरो प्वाइंट पर अंडरपास का काम चल रहा है। यहां ब्लैक स्पॉट है, जहां साइन बोर्ड, स्पीड लिमिट साइन बोर्ड जैसे अल्पकालिक कार्य कराए गए हैं। इसी तरह अलीनगर जनूवी और आगापुर बाईपास में भी हाईवे पर अंडरपास बन रहा है। उधर, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अभियंता ने बताया कि उनके खंड के पांच ब्लैक स्पॉट के सुधार के लिए करीब नौ करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें एक मार्ग पर भी काम होने की स्वीकृति शामिल है। इन संबंधित कार्यों को पूरा कराने को टेंडर प्रक्रिया शुरू की जा रही है। प्राप्त धनराशि में बिलासपुर अहरो शीशगढ़ मार्ग के नहर की पटरी पर और लखनऊ-दिल्ली हाईवे से नेशनल हाईवे-87 बाईपास के नहर पटरी पर क्रैश बैरियर एवं डेलीनेटर लगाया जाएगा। इसी तरह अन्य मार्गों पर कार्य कराए जाएंगे। अभियंता ने बताया कि रामपुर से स्वार मार्ग पर पैचवर्क का भी इसी महीने कार्य पूरा करेंगे।
विज्ञापन



पीडब्ल्यूडी कार्यालयों की होगी मरम्मत
प्रांतीय खंड एवं निर्माण खड़ के कार्यालय की मरम्मत का कार्य भी शुरू होने वाला है। प्रांतीय खंड कार्यालय की मरम्मत के लिए 13.39 लाख और निर्माण खंड कार्यालय के लिए 11.58 लाख रुपये के एस्टीमेट स्वीकृत हुए हैं। जिसमें से पहली किस्त में 4.94 लाख रुपये दोनों कार्यालय को मिल भी गए हैं।
विज्ञापन


इन मार्गों के लिए मिली धनराशि
246.63 लाख रुपये : स्वार-दढि़याल-काशीपुर मार्ग के मोड़ एवं चौराहाें का चौड़ीकरण एवं पॉर्किंग का कार्य।
203.32 लाख रुपये : बिलासपुर-मिलकखानम-स्वार मार्ग पर यातायात सुरक्षा के तहत रास्ते के मोड़ों एवं चौराहाें के चौड़ीकरण एवं पार्किंग का कार्य।
91.28 लाख रुपये : बिलासपुर-अहरो-शीशगढ़ मार्ग के नहर की पटरी पर क्रैश बैरियर एवं डेलीनेटर लगाने का कार्य होगा।
268.05 लाख रुपये : लखनऊ-दिल्ली हाईवे से नेशनल हाईवे-87 बाईपास मार्ग के नहर पटरी पर क्रैश बैरियर एवं डेलीनेटर लगाने का कार्य होगा।
67.39 लाख रुपये : नरपतनगर से आरएसबी वाया नानकार रानी अन्य जिला मार्ग पर यातायात के लिए सुरक्षात्मक कार्य के तहत क्रैश बैरियर लगाने का कार्य।

जिले में ब्लैक स्पॉट
एनएच-9 पर नौ स्थलों पर ब्लैक स्पॉट हैं। इनमें पसियापुरा तिराहा, कोसी पुल, अजीतपुर ओवरब्रिज, आगापुर बाईपास, अलीनगर जनूवी, मेघानगला, टोनर कट, जीरो प्वाइंट शाहजाद नगर, कस्बा भोट में ब्लैक स्पॉट हैं। इसी तरह नेशनल हाईवे-530 के मार्ग पर लोहापट्टी, धमौरा कट में जानलेवा ब्लैक स्पॉट हैं। स्टेट हाईवे-144 पर रहटगंज, रामगंगा पुल के पास, समौदिया गांव और एमडीआर-33 डब्ल्यू वाले मार्ग पर केमरी में चीमा पैलेस रास डंडिया पर ब्लैक स्पॉट है। स्टेट हाईवे-125 पर शाहबाद में राणा शुगर मिल करीमगंज पर काफी खतरनाक ब्लैक स्पॉट है। ओडीआर-10 पर स्वार में मुंशीगंज, एमडीआर-153 डब्ल्यू पर मिलकखानम में पीलाखार पुल पर और एमडीआर-65 डब्ल्यू पर टांडा क्षेत्र के सीकमपुर चौराहे पर जानलेवा ब्लैक स्पॉट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्माण खंड को नहीं मिला पैसा
निर्माण खंड को धनराशि न मिलने से चार ब्लैक स्पॉट पर सुधार संभव नहीं हो पा रहा है। रहटगंज, रामगंगा पुल के पास, राणा शुगर मिल केमरीगंज और चीमा पैलेस रास डंडिया के ब्लैक स्पॉट पर धन मिलने के बाद ही सुधार के कार्य संभव हो पाएंगे।



विभागों से संबंधित ब्लैक स्पॉट
एनएचएआई-मुरादाबाद -- 10
पीडब्ल्यूडी-निर्माण खंड --- 04
पीडब्ल्यूडी-निर्माण खंड --- 04
एनएचएआई-रुद्रपुर --- 01


अब मुंशीगंज, पीलाखार पुल, सीकमपुर चौराहा और समोदिया के ब्लैक स्पॉट समाप्त हो जाएंगे। पैसे मिल गए हैं और अब टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एक-डेढ़ महीने में उनके खंड के मार्गों पर ब्लैक स्पॉट शून्य हो जाएंगे।
- कृष्ण वीर सिंह, अधिशासी अभियंता-पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article