फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   black money smugling by black mirror car

काले शीशे की कारों से जाली नोटों की तस्करी

Thu, 22 Oct 2015 08:02 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Thu, 22 Oct 2015 08:02 PM IST
विज्ञापन
black money smugling by black mirror car
जिले में जाली नोटों के तस्करों का बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। पिछले सात सालों में जिले में जाली करेंसी की तस्करी करने वाले सवा सौ से ज्यादा एजेंट गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इनमें पांच मदरसा शिक्षक और दस से अधिक महिलाएं भी शामिल हैं। इन तस्करों के लिंक नेपाल और पाकिस्तान तक उजागर हो चुके हैं।
विज्ञापन



पश्चिम बंगाल से जाली करेंसी पहुंचने की बात तो अब आम हो चुकी है। ये तस्कर काले शीशी चढ़ी कारों से जाली करेंसी की तस्करी करते हैं। जिले में गांव देहात के पैठ बाजारों में जाली करेंसी को खपाने के लिए महिला एजेंटों को भी मैदान में उतारा गया है। जिनमें से कई को पुलिस गिरफ्तार क र चुकी है।
विज्ञापन




खुफिया एजेंसियां भी कई बार आगाह कर चुकी हैं कि काले शीशे लगे वाहनों से जाली करेंसी और मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही हैं। इन वाहनों के मूवमेंट का भी सटीक वक्त एजेंसियों ने पुलिस को बताया था। ये वाहन रात में ढाई तीन बजे से लेकर सुबह सात बजे तक सड़कों पर दौड़ते हैं। जिस वक्त पुलिस की सक्रियता अपेक्षाकृत कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में भोजपुर, भगतपुर, जयंतीपुर, कटघर, कुंदरकी क्षेत्रों में जाली करेंसी के कई बड़े तस्कर पकड़े जा चुुके हैं जो पश्चिम बंगाल के साथ ही नेपाल और पाकिस्तान से जाली करेंसी लाकर उसे यहां बाजारों में खपाते थे। जाली करेंसी के तस्कर काले शीशे चढ़ी कारों पर प्रेस, पुलिस लिखकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। दिन में भी सड़कों पर काले शीशे की तमाम कारें बेरोकटोक पुलिस की नजरों के सामने दौड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed