फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   black marketing of fertilizers not tolrable

खाद की कालाबाजारी हुई तो दुकानदारों पर होगी सख्त कार्रवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jul 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
black marketing of fertilizers not tolrable
मुरादाबाद। मंडल में खाद विक्रेताओं की धांधली की शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी। लावारिस पशुओं की समस्या का समाधान दो माह में किया जाएगा। गन्ना मूल्य का भुगतान सिर्फ दो मिलों का शेष रह गया है। मिल मालिक भुगतान करने के बाद ही अपना माल बाजार में बेच सकते हैं। मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह ने ये बातें भारतीय किसान यूनियन असली अराजनैतिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह चौधरी का ज्ञापन मिलने के बाद कहीं।
विज्ञापन

भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरपाल सिंह चौधरी प्रतिनिधिमंडल के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर मंडलायुक्त से मिलने के लिए गए। मंडलायुक्त को ज्ञापन देने के बाद किसान नेता ने आरोप लगाया कि मंडल के खाद विक्रेता यूरिया के साथ नैनो यूरिया की शीशी दे रहे हैं जबकि नैनो यूरिया पर रोक है। किसानों की मर्जी के खिलाफ नैनो यूरिया के साथ जिंक आदि जबरदस्ती देते हैं। वहीं, मूंढापांडे राष्ट्रीय राजमार्ग पर 42 मनकरा मोड़ पर अंडरपास और दिल्ली -लखनऊ मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण होना चाहिए। मंडलायुक्त ने बताया कि किसानों से खाद दुकानदारों के मामले में शिकायत करने का अनुरोध किया गया है। चकबंदी के मामले में एक किसान की शिकायत के आधार पर अधीनस्थ अधिकारियों से जांच कराने के बाद कार्रवाई की जाएगी। किसानों की अन्य मांगों पर भी विचार किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में ननुवा, चंद्रप्रकाश, थान सिंह, लोकमन, गोविंद, मित्रपाल, ठाकुरदास आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed