फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU workers will reach Amroha on 21st with one thousand tractors

Moradabad News: एक हजार ट्रैक्टर लेकर 21 को अमरोहा पहुचेंगे भाकियू कार्यकर्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 02:58 AM IST
विज्ञापन
BKU workers will reach Amroha on 21st with one thousand tractors
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत नेतृत्व के आदेश पर आगामी 21 फरवरी को जनपद भर से करीब एक हजार ट्रैक्टर लेकर कार्यकर्ता अमरोहा कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। इसके लिए सोमवार को ग्राम फत्तेपुर स्थित किसान भवन पर हुई पंचायत में रणनीति तैयार की गई। किसान नेताओं का कहना था कि सरकार किसानों की जायज मांगों को पूरा नहीं कर रही है।
विज्ञापन

17 फरवरी को सिसौली में हुई पंचायत में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा किए गए आंदोलन को समर्थन देते हुए 21 फरवरी को कलेक्ट्रेट पर ट्रैक्टर परेड व 27 फरवरी से अपने ट्रैक्टर लेकर हाईवे पर पहुंचने की अपील की गई थी। आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए सोमवार को किसान भवन पर पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में सभी तहसील, ब्लॉक अध्यक्ष के अलावा जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल थे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि सरकार किसानों के आंदोलन को बलपूर्वक दबाना चाहती है। उन्होंने किसानों से अपनी ताकत का प्रदर्शन करने के लिए 21 फरवरी को भारी संख्या में मय ट्रैक्टर के अमरोहा कलक्ट्रेट पहुंचने की अपील की। इसके लिए तहसील व ब्लॉक अध्यक्षों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि पूरा देश का किसान एक है और किसानों के हित के लिए वह जेल भी जाने से नहीं हिचकेगा। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष दानवीर सिंह, जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह, युवा जिलाध्यक्ष मोहन सिंह, सुभाष चीमा, काले सिंह, नरेंद्र सिंह, सुधाकर सिंह, अशोक प्रधान, वचन सिंह, आलोक कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed