फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU (Tikait) to stage a sit-in at the SDM office starting today

Moradabad News: आज से एसडीएम कार्यालय पर धरना देगी भाकियू टिकैत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
BKU (Tikait) to stage a sit-in at the SDM office starting today
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर सोमवार दोपहर से एसडीएम बिलारी के कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। रविवार दोपहर भाकियू की नगर में स्टेशन रोड स्थित कैंप कार्यालय पर हुई बैठक में जिन प्रमुख पदाधिकारियों को धरना सफल बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई उनमें बिलारी तहसील अध्यक्ष रनवीर सिंह यादव, बिलारी ब्लॉक अध्यक्ष हाजी माजिद अंसारी, कुंदरकी ब्लॉक अध्यक्ष प्रेमपाल सिंह और बिलारी नगर अध्यक्ष राजू चौहान शामिल हैं। भाकियू टिकैत की ओर से एसडीएम को दिए ज्ञापन में पहले ही यह चेतावनी दी गई थी कि 25 जुलाई तक ज्ञापन में उठाई गई किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तब 27 जुलाई से एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed