{"_id":"6a8e0163f10af3e02103a205","slug":"bku-tikait-staged-a-protest-over-farmers-issues-moradabad-news-c-276-1-smbd1006-112907-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू टिकैत ने किसानों की समस्याओं को लेकर दिया धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी। भाकियू टिकैत के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने किसानों की परिवहन विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर मंगलवार दोपहर मुरादाबाद आरटीओ कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों ने किसानों से वार्ता की और उन्हें यह आश्वासन दिया कि भविष्य में किसानों को संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय से कोई समस्या नहीं होगी।
बिलारी निवासी भाकियू टिकैत के मुरादाबाद मंडल अध्यक्ष चौधरी मनोज कुमार ने बताया कि 18 अगस्त और मंगलवार को भाकियू की ओर से आरटीओ को दिए गए ज्ञापन में किसानों की परिवहन विभाग से संबंधित समस्याएं बताई गईं। अध्यक्ष के अनुसार परिवहन विभाग के अधिकारियों से भाकियू टिकैत के पदाधिकारियों की वार्ता हुई। संभागीय परिवहन अधिकारी ने लिखित पत्र देकर कहा कि उनके कार्यालय में सभी विभागीय कार्यों को नियमानुसार व निर्धारित शुल्क के साथ ही संपादित कराया जाएगा। भविष्य में किसी प्रकार की अवैध वसूली या अनियमितता की शिकायत सही पाए जाने पर संबंधी कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई कर दी जाएगी। लिखित आश्वासन मिलने के बाद भाकियू टिकैत ने धरना खत्म कर दिया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा, डॉ. चरन सिंह, रनवीर सिंह यादव, नेमपाल सिंह, अभिनव चौधरी, अकरम मलिक व ध्यान सिंह आदि रहे।