{"_id":"6a36fcda78b85f51a9049cc3","slug":"bku-tikait-activists-created-a-ruckus-after-being-prevented-from-entering-the-tehsil-auditorium-thakurdwara-news-c-279-1-mo11005-115848-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने तहसील सभागार में जाने से रोकने पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने तहसील सभागार में जाने से रोकने पर किया हंगामा
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। भाकियू टिकैत ने शनिवार को समाधान दिवस पर कार्यकर्ताओं को तहसील सभागार के अंदर जाने से रोकने पर हंगामा किया। हंगामा बढ़ता देख कार्यकर्ताओं को डीएम से मिलने दिया गया। तब कार्यकर्ता शांत हुए। उन्होंने डीएम के समक्ष अपनी मांगें रखीं।
यूनियन के जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए समाधान दिवस में पहुंचे। उन्होंने पहले अपनी मांगों को लेकर बाहर प्रदर्शन किया। फिर करीब 15-20 कार्यकर्ताओं ने एक साथ तहसील सभागार में जाने की कोशिश की तो सभागार के गेट पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। अनुमति मिलने पर पांच कार्यकर्ता अंदर गए तो वहां भी पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो वह दोबारा हंगामा करने लगे। बाद में कार्यकर्ता डीएम से मिले और अपनी मांगें रखीं।
कार्यकर्ताओं ने टूटे ठाकुरद्वारा-सुरजननगर मार्ग का निर्माण कराने, सभी चीनी मिलों से इस वर्ष का किसानों को भुगतान जल्द करवाने, निजी नलकूपों को तीन घंटे की बजाय 10 घंटे विद्युत आपूर्ति कराने, मीटरों में खराबी की वजह से आ रहे अधिक बिजली बिलों ठीक कराने, गांव फतनपुर के प्रधान की जांच कराने, सुरजन नगर बिजली घर के अभद्र व्यवहार करने वाले कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई, सुरजननगर बस स्टैंड से अतिक्रमण हटाने व गझेड़ा आलम से सरकड़ा करीम तक सड़क निर्माण कराने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष घनेंद्र शर्मा ने बताया कि डीएम ने आठ दिन में उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। ज्ञापन देने वालों में चौधरी राजेंद्र सिंह, अयूब अली, हरीराज सिंह, सोमवीर सिंह, मंसाराम यादव, देशराज सिंह, रामपाल सिंह, विकास यादव, उदय पाल सिंह आदि शामिल रहे। संवाद