फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU staged strike regarding payment of sugarcane price

Moradabad News: गन्ना मूल्य के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू ने दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
BKU staged strike regarding payment of sugarcane price
मुरादाबाद। गन्ना मूल्य के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर भाकियू टिकैत ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देकर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने डीएम से शीघ्र समस्याओं के समाधान का अनुरोध किया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आंबेडकर पार्क से जुलूस निकाला। कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर पहुंचे। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को सौंपा। बताया कि गांवों में पानी की टंकी के चलते रास्ते खराब हो गए हैं। आरोप लगाया कि पाइप लाइन में लगाई गई सामग्री घटिया है। इस मामले की जांच होनी चाहिए। राजस्व विभाग द्वारा खतौनियों के अंश लेखपालों ने गलत निर्धारित किए हैं। इस मामले में गांव गांव कैंप लगाकर खतौनियों का अंश दुरुस्त किया जाना चाहिए। राजा शुगर मिल ने गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किया है। इस मामले में मिल प्रबंधन पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। भीषण गर्मी में बिजली घरों के सभी फीडरों पर ट्रिपिंग की समस्या आ रही है।
विज्ञापन

इससे किसानों की फसलों को पानी नहीं मिल रहा है। जिले की सभी नहरों में पानी छोड़ा जाना चाहिए। जहां पर नहरें नहीं हैं, वहां पर नहरों का निर्माण होना चाहिए। कृषि विभाग द्वारा किसानों को सब्सिडी पर यंत्र दिए जाते हैं, उसका पंजीकरण शुल्क (टोकन मनी) वापस होनी चाहिए। नेफा सेंचुरी पेपर मिल और किसानों के बीच विवाद चल रहा है जो अदालत में विचाराधीन है। इसके बावजूद प्रशासन की मिलीभगत से निर्माण कार्य चल रहा है। किसानों पर गलत मुकदमे कायम किए गए हैं। मुकदमे वापस होने चाहिए अन्यथा भाकियू टिकैत द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर नौ सिंह, ऋषिपाल चौधरी, महानगर अध्यक्ष पंकज चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष यशपाल, अमित चौधरी कपिल मीना शुभम राठी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article