फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU protests against state tax after four and a half tonnes of scrap is seized

Moradabad News: साढ़े चार टन स्क्रैप पकड़े जाने पर भाकियू ने राज्य कर के खिलाफ किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
BKU protests against state tax after four and a half tonnes of scrap is seized
मुरादाबाद। जीएसटी चोरी के आरोप में साढ़े चार टन स्क्रैप पकड़े जाने पर शुक्रवार को भाकियू (अराजनैतिक) के कार्यकर्ताओं ने राज्य कर के जोन कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि उनके जिलाध्यक्ष के साथ एक अधिकारी ने दुर्व्यवहार किया है। इस मामले में एडीएम सिटी और एसडीएम सदर के हस्तक्षेप पर छह घंटे से चल रहा आंदोलन समाप्त हो गया। राज्य कर विभाग की टीम ने भोजपुर में शुक्रवार को एक गाड़ी पर लदे स्क्रैप को पकड़ लिया। इसकी जानकारी मिलने पर भाकियू (अराजनैतिक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रंधावा और जिलाध्यक्ष सतीश चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता राज्य कर के जोन कार्यालय पर पहुंचकर कार्रवाई का विरोध करने लगे। बताया कि स्क्रैप उनका कार्यकर्ता एक गाड़ी से लेकर जा रहा था। इस मामले में पूछने पर राज्य कर अधिकारियों ने बताया कि पकड़े गए माल पर ढाई लाख का जुर्माना लगेगा। स्क्रैप खरीदने और बेचने का कोई कागजात उपलब्ध नहीं है। इस बीच राज्य कर अधिकारियों और भाकियू नेताओं के बीच बहस हुई। भाकियू के जिलाध्यक्ष सतीश चौधरी ने आरोप लगाया कि राज्य कर की एक महिला अधिकारी ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया है। शाम के समय भाकियू कार्यकर्ताओं ने कार्यालय के मुख्य गेट को बंद कर दिया। उस समय सारे अधिकारी कार्यालय में मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारी हरकत में आ गए। राज्य कर के अपर आयुक्त ग्रेड -2 आरए सेठ ने बताया कि साढ़े चार टन स्क्रैप बगैर कागजात के पकड़ा गया है। इससे किसान यूनियन का मतलब नहीं होना चाहिए। विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा। इस मामले में एडीएम सिटी ज्योति सिंह, एसडीएम सदर डॉ. राममोहन मीणा और सीओ सिविल लाइंस ने किसान नेताओं से बातचीत की। अधिकारियों ने भरोसा दिया कि शनिवार को इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के बातचीत करने पर किसान नेताओं ने छह घंटे से चल रहा धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान भाकियू अराजनैतिक से जुड़े उदयलाल, शैलेंद्र सिंह, विक्की चौधरी आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed