{"_id":"5f7cd8c28ebc3e9bb92594c0","slug":"bku-protest-against-central-government-city-news-mbd365141150","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि एक्ट के विरोध में भाकियू भानू गुट ने जलाई गन्ने की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि एक्ट के विरोध में भाकियू भानू गुट ने जलाई गन्ने की होली
विज्ञापन
मूढापांडे में किसानो ने कृषि के विरुद्व हाईवे पर गन्ना की होली जलायी।
- फोटो : CITY
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। बकाया गन्ना भुगतान ना होने और नए कृषि कानून के विरोध में मंगलवार को भाकियू भानू गुट भी विरोध में उतर गया। संगठन के कार्यकर्ता और किसानों ने मूंढापांडे में दिल्ली-लखनऊ हाईवे किनारे बैठकर तीन घंटे धरना दिया। उन्होंने गन्ने की होली जलाकर इस कानून का विरोध किया।
भाकियू भानू गुट के राष्ट्रीय महासचिव डा. रिजवान के नेतृत्व में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता और किसान टोल प्लाजा नियामतपुर इकरोटिया के पास हाईवे किनारे पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। धरना स्थल पर सभा करते हुए संगठन पदाधिकारियों ने कहा कि नए कृषि कानून के प्रभावी होने के बाद बिचौलियों का वर्चस्व बढ़ जाएगा। इस बिल में ये नहीं गारंटी दी गई है कि बाजार में किसान की फसल सरकारी रेट से कम पर नहीं ली जाएगी। ऐसे में किसानों का शोषण तय है।
वक्ताओं ने कहा कि गन्ने का नया सीजन शुरू हो गया है लेकिन अब तक पिछले सत्र का बकाया भुगतान नहीं हुआ है। किसानों ने हाईवे किनारे गन्ने की होली जलाकर विरोध जताया और अपनी मांगों का ज्ञापन थानाध्यक्ष नवाब सिंह को दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नूर मोहम्मद, मोहम्मद याकूब, मोहम्मद इल्यास, मोहम्मद जुल्फिकार, मोहम्मद नाजिम, रिजवान आदि मौजूद थे।