फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU officials boycotted

Moradabad News: बैठक में अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर भाकियू पदाधिकारियों ने किया बहिष्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 04:38 AM IST
विज्ञापन
BKU officials boycotted
मंडी धनौरा। एसडीएम द्वारा बुलाई गई बैठक में बिजली विभाग के अधिकारियों को छोड़कर अन्य किसी विभाग के अधिकारियों के नही आने पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने इसके विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। भाकियू ने अधिकारियों की हठधर्मिता के विरोध में आंदोलन की आगामी रणनीति तैयार करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों के नहीं आने पर गजरौला-चांदपुर मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाया था। मौके पर आई एसडीएम चंद्रकांता ने शुक्रवार को संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कराने का आश्वासन देकर जाम खुलवा दिया था। शुक्रवार को भाकियू कार्यकर्ता तहसील पहुच गए। दो बजे तक बिजली विभाग के एक्सईन व एसडीओ ही आए थे। लोनिवि, चकबंदी आदि विभाग से कोई अधिकारी नहीं आया। इसके विरोध में भाकियू नेताओं ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष चीमा ने बताया कि बिजली विभाग के अधिकारी भी किसानों की समस्याओं के बारे में संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। भाकियू कार्यकर्ताओं ने एसडीएम ऑफिस के बाहर अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि अब आरपार की लड़ाई होगी। इस मौके पर गुरमीत सिंह, अशोक प्रधान, सौवीर सिंह, जसवंत सिंह, लवेंद्र भाटी, वचन सिंह, जमील अहमद, बोबी चाहल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed