{"_id":"6592fe31c0b01f4926059340","slug":"bku-made-movement-strategy-by-supporting-truck-drivers-moradabad-news-c-282-1-rmp1001-13182-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू ने ट्रक चालकों को समर्थन देकर बनाई आंदोलन की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू ने ट्रक चालकों को समर्थन देकर बनाई आंदोलन की रणनीति
Mon, 01 Jan 2024 11:32 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर (रामपुर)। हिट एंड रन कानून का विरोध कर रहे चालकों के समर्थन में भाकियू भानु के किसान भी समर्थन में उतर पड़े। सभी ने केंद्र सरकार पर काला कानून बनाने का आरोप लगाते हुए कानून को वापस लेने के लिए बैठक में मुद्दा उठाया। बैठक के बाद केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया और आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
सोमवार की दोपहर तमाम चालक नगर की नवीन मंडी में भारतीय किसान यूनियन भानु कार्यकर्ताओं संग एकत्र हुए। ट्रक ड्राइवरों ने एक सुर में आवाज बुलंद करते हुए कहा कि काले कानून वापस को वापस लिया जाए। कहा कि गृहमंत्री अमित शाह हम गरीब किसान मजदूर के बेटे हैं। कहा कि अगर उनकी लाखों रुपये जमा करने की हैसियत होती तो रात और दिन भूखे प्यास रह कर ट्रक ड्राइवरी नहीं करते। जिलाध्यक्ष सलीम वारसी ने कहा कि जितने भी ट्रक चालक हैं या अन्य चालक हैं। सभी किसान और मजदूरों के बेटे हैं। बताया कि भारतीय किसान यूनियन 2 जनवरी को सभी चालक और भाकियू से जुड़े पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता 11 बजे नवीन मंडी में इकट्ठा होकर धरना प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में मो. इस्लाम खान, आरिफ खान, मो. सलीम, फरीद खान, साजिद खान, पंकज कुमार, सतपाल, जीशान, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।