फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU leader's son took the bride away on a tractor

Moradabad News: ट्रैक्टर पर दुल्हन को विदा करा ले गया भाकियू नेता का पुत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
BKU leader's son took the bride away on a tractor
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के प्रदेश महासचिव दानवीर सिंह का बेटा अपनी दुल्हन को ट्रैक्टर पर विदा कर ले गया है। दुल्हन को ट्रैक्टर पर बिठाकर ले जाते समय परिजनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी विजयपाल सिंह के पौत्र शुभम चौधरी का विवाह था। फेरों के बाद शुभम चौधरी अपनी दुल्हन को नए ट्रैक्टर पर बिठा कर अपने घर ले गया। विवाह की सारी रस्में एक बरातघर में पूरी हुई थी। इस अवसर पर नव दंपती पर पुष्पवर्षा की गई। भाकियू नेता दानवीर सिंह का कहना था कि लोग अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर आदि में विदा करा कर ले जाते हैं। लेकिन ट्रैक्टर किसान की शाही सवारी होती है। इसीलिए बेटे व उसकी दुल्हन को ट्रैक्टर पर विदा किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed