फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU demanded release of water in Central Ganga Canal

Moradabad News: भाकियू ने मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ने की मांग की

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
BKU demanded release of water in Central Ganga Canal
मंडी धनौरा। भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत में मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ने की मांग की गई है। किसानों का कहना था कि इन दिनों गर्मी पड़ रही है। मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ने से लाभ होगा। पंचायत में बिजली विभाग के अधिकारियों पर किसानों के शोषण का आरोप भी लगाया गया।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत की पंचायत रविवार को ब्लॉक परिसर में आयोजित की गई। वक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली विभाग के अधिकारी चेकिंग के नाम पर किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। पंचायत में जिला प्रशासन से मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ने की मांग की गई। वक्ताओं का कहना था कि मध्य गंगा नहर में पानी छोड़ने से क्षेत्र के गांवों का भूजल स्तर बढ़ेगा। छुट्टा पशुओं की समस्या का समाधान नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की गई। पंचायत में तहसील प्रशासन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया। किसानों का आरोप था कि खतौनियों में हेराफेरी की जा रही है। पंचायत में कार्यशैली में सुधार लाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक कुमार, चंद्रपाल सिंह, रामवीर सिंह, राहुल यादव, सत्यवीर सिंह, झूंडे सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed