{"_id":"68474c3f605ac4f1d4069c14","slug":"bku-delegation-met-the-divisional-commissioner-regarding-the-problems-of-farmers-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-663401-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: किसानों की समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त से मिला भाकियू प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: किसानों की समस्याओं को लेकर मंडलायुक्त से मिला भाकियू प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन
मुरादाबाद। किसानों की समस्याओं को लेकर सोमवार को भाकियू के प्रतिनिधिमंडल ने मंडलायुक्त से मुलाकात कर नौ सूत्री मांगपत्र साैंपा। मंडलायुक्त ने सभी मांगों पर विचार कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। 27 मई को भाकियू के लोगों ने सामूहिक रूप से मुलाकात करने की जिद को लेकर आंदोलन किया था। काफी समझाने पर भाकियू ने धरना समाप्त किया।
भाकियू (टिकैत) के प्रतिनिधिमंडल में शामिल राष्ट्रीय सचिव डॉ. नोसिंह, प्रदेश महासचिव डॉ. चरन सिंह, ऋषिपाल सिंह, घनेंद्र शर्मा, धर्मेश सिंह ने सोमवार को मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। बताया कि किसानों से जिला सहकारी बैंक केसीसी पर सात प्रतिशत ब्याज वसूल रहा है। इसमें प्रदेश सरकार छूट प्रदान करें। मूंढापांडे एयरपोर्ट के पास भूमि का सर्किल रेट नहीं बढ़ाया गया है। वहां जमीन का रेट बढ़ना चाहिए। यूरिया खाद के साथ किसानों को जबरदस्ती नैनो यूरिया नहीं देना चाहिए। आवारा पशुओं का समाधान प्रशासन निकाले। चकबंदी विभाग की लूट बंद होनी चाहिए। बिजनौर और मुरादाबाद में तेंदुए का आतंक है। इस मामले में उचित सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। अमरोहा जिले के गांव आदमपुर में चारागाह की जमीन प्रशासन खाली कराए। मुरादाबाद में एम्स की स्थापना होनी चाहिए। किसानों को उचित एमएसपी दिलाने के लिए केंद्र सरकार कानून बनाए। मंडलायुक्त ने सभी मांगों पर विचार करने के बाद प्रदेश सरकार तक किसानों की समस्या पहुंचाने का भरोसा दिया।
कुछ लोगों की गलतफहमी से देना पड़ा धरना
किसान नेताओं ने स्वीकार किया कि 27 मई को कुछ नेताओं की गलतफहमी के कारण धरना देना पड़ा। मंडलायुक्त प्रतिनिधिमंडल से मिलना चाहते थे लेकिन कुछ नेता कार्यालय के बाहर मंडलायुक्त को बुलाना चाहते थे। जिद में आकर किसान नेताओं ने धरना दिया। इस कारण मंडलायुक्त भी नाराज हो गए थे। किसान नेताओं का कहना था कि मंडलायुक्त से मिलकर अब गलतफहमी दूर हो गई है।