फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU Asli staged a protest outside the police station

Moradabad News: भाकियू असली ने थाने के बाहर दिया धरना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
BKU Asli staged a protest outside the police station
मंडी धनौरा। गांव खंडसाल में भाकियू के एक पदाधिकारी के भाई के साथ दबंगों ने पिटाई कर दी थी। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के विरोध में भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। प्रभारी निरीक्षक के धारा बढ़ाने के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

भाकियू पदाधिकारी मनोज त्यागी के भाई राजीव त्यागी के साथ एक हफ्ते पहले गांव के ही कुछ लोगों ने मारपीट की थी। मनोज त्यागी का आरोप है कि निर्ममता से की गई पिटाई में राजीव त्यागी की पसलियां टूट गईं। लेकिन पुलिस ने सामान्य मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इसके विरोध में शुक्रवार को भाकियू असली के कार्यकर्ताओं ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। मंडलाध्यक्ष डूंगर सिंह का आरोप था कि पुलिस दबंगों के प्रभाव में काम कर रही है।
विज्ञापन

किसानों के बीच आए प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर धाराएं बढ़ा दी जाएंगी। उन्होंने भाकियू कार्यकर्ताओं को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक के आश्वासन पर धरना समाप्त कर दिया। इस मौके पर नरेश कुमार, कलुवा खां, कपिल प्रधान, जसपाल सिंह, महावीर सिंह, जावेद मलिक, राजेंद्र यादव, रामवीर सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed