फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BKU Asli demonstrated at the Electricity Vigilance office

Moradabad News: विद्युत विजिलेंस कार्यालय पर भाकियू असली ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Dec 2023 02:20 AM IST
विज्ञापन
BKU Asli demonstrated at the Electricity Vigilance office
मुरादाबाद। भाकियू असली ने विद्युत विजिलेंस कार्यालय पर बृहस्पतिवार को धरना प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विजिलेंस के लोग किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। इस मामले में सीओ की तरफ से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू असली के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की दोपहर संगठन के कार्यकर्ता हर्बल पार्क स्थित विद्युत विजिलेंस कार्यालय पहुंचे। किसानों ने आरोप लगाया कि विजिलेंस के कर्मचारी गांवों में 30 लोगों की सूची लेकर जाते हैं। 10 लोगों को अवैध वसूली कर उनको छोड़ देते हैं। बाकी लोगों का आर्थिक उत्पीड़न करते हैं। इस समस्या से गांव के किसान काफी परेशान हैं। काफी देर बाद विजिलेंस की सीओ धरनास्थल पर आईं। उन्होंने इस मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया और कहा कि ऐसी गड़बड़ी नहीं होगी। अब विजिलेंस के माध्यम से किसानों का उत्पीड़न नहीं होगा। इसके बाद संगठन के लोगों ने चार घंटे बाद धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सतीश विश्नोई, मंडल सचिव लाल बहादुर, मोमीन, इब्राहिम, देवराव, होशियार, राजपाल सिंह, शिव सिंह पुत्तन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed