फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP's district president and metropolitan president will be announced soon

Moradabad News: भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की घोषणा जल्द

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
BJP's district president and metropolitan president will be announced soon
मुरादाबाद। भाजपा के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की जल्द घोषणा की जाएगी। वहीं नामांकन करने वाले दावेदार अपने-अपने पैरवीकर्ताओं के जरिये जुगाड़ लगा रहे हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए 19 लोगों ने नामांकन किया था। साथ ही प्रदेश परिषद सदस्य के लिए सात लोगों ने फार्म भरे थे। चुनाव अधिकारी ने नांमाकन पत्रों को जांच के बाद प्रदेश मुख्यालय भेज दिया। इसी प्रकार महानगर अध्यक्ष पद के लिए 16 नामांकन और प्रदेश परिषद के लिए छह नामांकन किए गए थे। सभी दावेदारों के फार्मों की जांच के बाद चुनाव प्रभारी ने सूची प्रदेश मुख्यालय भेज दी थी। प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय अंतिम निर्णय करेंगे।
विज्ञापन

जिले के पदाधिकारियों का कहना है कि शीघ्र ही नए जिला व महानगर अध्यक्ष की घोषणा कर दी जाएगी। पहले 15 जनवरी तक नामों की घोषणा होनी थी लेकिन अब यह तिथि 20 जनवरी कर दी गई है। प्रदेश के पदाधिकारी इस मामले में बातचीत कर अंतिम निर्णय लेंगे। बड़े नेताओं के यहां सभी दावेदार पैरवी करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------


कांग्रेस में भी दोनों पदों के लिए भागदौड़
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पद के लिए लखनऊ में 15 कांग्रेस नेता साक्षात्कार दे चुके हैं। इन नेताओं से वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों के बारे में काफी पूछताछ की। पार्टी के नेताओं ने बताया कि शीघ्र ही विचार विमर्श कर दोनों पदों के लिए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। वहीं दावेदारी करने वाले नेता वरिष्ठ नेताओं को फोन कर लामबंदी कर रहे हैं। इस मामले में अंतिम निर्णय कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री अविनाश पांडेय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed