फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   BJP's Chanakya also failed in Moradabad division

Moradabad News: भाजपा के चाणक्य भी मुरादाबाद मंडल में हुए फेल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 04:10 AM IST
विज्ञापन
BJP's Chanakya also failed in Moradabad division
मुरादाबाद।
विज्ञापन

भाजपा के केंद्रीय और राज्य के मंत्रियों ने लाभार्थी सम्मेलन किया। चुनाव जीतने के लिए कई घोषणाएं कीं, लेकिन कुछ काम नहीं आया। भाजपा को मुरादाबाद सीट पर एक लाख से अधिक मतों से हार का सामना करना पड़ा।
लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश के आधा दर्जन मंत्री मुरादाबाद का दौरा कर जीत का दावा कर रहे थे। कई जगह लाभार्थी सम्मेलन किए। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद भाजपा के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या सहित कई मंत्रियों ने जनसभाएं कीं और भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पूरा दम लगाया। हालांकि स्वास्थ्य कारणों के चलते प्रत्याशी कुंवर सर्वेश कुमार प्रचार नहीं कर सके। मतदान के दूसरे दिन उनका निधन हो गया। भाजपा के एक वर्ग का मानना है कि भाजपा प्रत्याशी के सामने नहीं आने से चुनाव प्रचार जोर नहीं पकड़ सका।
विज्ञापन

पार्टी के लोगों का कहना है कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा के चाणक्य समझे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री की रणनीति काम नहीं आई। उन्होंने वंडर लैंड पुल के नजदीक एक होटल में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेताओं की बैठक की। चुनाव की रणनीति बनाई, लेकिन वह रणनीति पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काम नहीं कर पाई। भाजपा को रामपुर, नगीना, संभल, मुरादाबाद सहित कई सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। भाजपा 2019 के चुनाव में एक लाख मतों से हारी थी। इस बार एक साल से अधिक मतों से भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। लोगों का कहना था कि उम्मीद के विपरीत परिणाम आया है। भाजपा के नगर विधायक रितेश गुप्ता का कहना है कि हार की समीक्षा की जाएगी। उम्मीद के विपरीत परिणाम आया है। पार्टी में इस मामले में विचार किया जाएगा। वहीं पार्टी के एक पक्ष का मानना है कि संगठन के कुछ लोगों ने जनसंपर्क के कार्यों में ईमानदारी नहीं दिखायी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed